- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Husband Went To Drive Cattle To The Farm And Miscreants Killed His Wife By Crushing Her Head With Stone
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
घटना स्थल पर पड़ा महिला का शव।
सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी में खेत में पत्थर से सिर कुचलकर महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के समय महिला का पति खेत में मवेशी भगाने गया था। वारदात सामने आते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम कराया।
गोरेलाल पटेल निवासी समनापुर अपनी पत्नी रामवती पटेल (45) के साथ ग्राम घुघरी में रवि बिलथरे के खेत में रहता था। सोमवार रात पति-पत्नी दोनों खेत में बने मकान में थे। रात करीब 10.30 बजे खेत में मवेशी आ गए। उन्हें भगाने के लिए गोरेलाल खेत में गया। इसी बीच अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर रामवती की हत्या कर दी। पति गोरेलाल मवेशी भगाकर लौटा तो देखा रामवती खून से लथपथ मृत पड़ी थी। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
घटना स्थल के पास लगी परिजन व ग्रामीणों की भीड़।
देवरी थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया घुघरी में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। हत्या के आरोपी अज्ञात है। अब तक आरोपियों से जुड़ा कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है। खेत में महिला के साथ उसका पति था। इसलिए मामले में पति से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले में वारदातस्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है। साथ ही मृतका से जुड़े अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।