- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- KKR Vs MI Fantasy Playing 11 Today Match; IPL 2021 Fantasy Players List Update | Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Dream11 Team Prediction
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चेन्नईएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
IPL के 14वें सीजन का 5वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में है। यह पिच वैसे तो स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन KKR और MI दोनों टीमें यहां एक-एक मैच खेल चुकी हैं और दोनों ही मैचों में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिली है।
इस पिच से बल्लेबाजों को भी मदद मिल सकती है। ऐसे में दोनों टीम के ओपनर्स समेत टॉप ऑर्डर के 4-4 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।
विकेटकीपर
इस मैच में 2 विकेटकीपर ईशान किशन और दिनेश कार्तिक रख सकते हैं। दोनों काफी ज्यादा पॉइंट्स दिला सकते हैं। मुंबई के रेग्युलर विकेटकीपर साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक हैं, लेकिन क्वारैंटाइन होने के कारण दूसरे मैच में उनका खेलना मुश्किल है।
बल्लेबाज
बैटिंग लाइनअप में मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कोलकाता टीम के ओपनर शुभमन गिल और नीतीश राणा को रख सकते हैं। विकेटकीपर के तौर पर ईशान और कार्तिक पहले ही शामिल रहेंगे।
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या, आंद्रे रसेल और शाकिब अल हसन काफी ज्यादा पॉइंट्स दिला सकते हैं। हार्दिक और रसेल फॉस्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। शाकिब बेहतरीन स्पिनर हैं, जो चेन्नई के टर्निंग ट्रैक पर ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
गेंदबाज
मुंबई के जसप्रीत बुमराह और KKR टीम के युवा प्रसिद्ध कृष्णा विकेट टेकिंग बॉलर्स हैं। ये फ्लैट पिच पर भी विकेट निकालने में माहिर हैं। दोनों ही बॉलर्स ने इस सीजन के अपने पहले मैच में 2-2 विकेट लिए थे।
कप्तान और उपकप्तान
दोनों टीमों के किसी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज या ऑलराउंडर्स में से कप्तान और उप कप्तान का चयन करना फायदेमंद हो सकता है। ऑलराउंडर हार्दिक या शाकिब को भी कप्तान या उपकप्तान बनाया जा सकता है।
पिच रिपोर्ट
चेपक स्टेडियम की पिच हाल-फिलहाल स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। हालांकि, इस बार पिच की तैयारी चेन्नई सुपर किंग्स की जगह IPL की देखरेख में हुई है, फिर भी उम्मीद की जा रही है कि यहां स्पिनर्स कमाल दिखा सकते हैं।
नोटः सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।