दूसरी ओर मुंबई ने टीम में एक बदलाव किया. क्रिस लिन की जगह क्विंटन डि कॉक को मौका दिया गया. हालांकि पहले मैच में लिन ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे. विदेशी खिलाड़ी के तौर पर डि कॉक, कायरन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट और मार्को जेनसन खेल रहे हैं.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, क्विंटन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, मार्को जेनसन.
केकेआर की प्लेइंग इलेवन: नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, आंद्रे रसेल, ऑयन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, हरभजन सिंह, वरुण चक्रवर्ती.टॉस जीतने के बाद क्या बोले कप्तान
ऑर्यन मॉर्गन ने कहा कि यह पिच भी पिछले दोनों मैच की तरह है. इस कारण लक्ष्य का पीछा करना आसान रहेगा. यह शाकिब का 50वां मैच है. वहीं रोहित शर्मा ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. लेकिन बैंगलोर के खिलाफ मैच में दूसरी पारी में गेंद स्पिन हो रही थी. यह हमारे लिए अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि हम अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे. भले ही हम अपना पहला मैच हारे हों, लेकिन हम अपनी गलतियों से सीखेंगे.
चेपक की पिच रिपोर्ट
चेपक की पिच पर अब तक मौजूदा सीजन में दो मैच खेले गए हैं. हर पारी का औसत देखें तो 165 रन बने हैं. यानी बल्लेबाजों को अधिक परेशानी नहीं हुई है. लेकिन यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद देती रही है. टाॅस के पहले मुरली कार्तिक ने कहा कि ओस पड़ेगी. पहले आधे घंटे में बल्लेबाजी में दिक्कत होती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.