PAK vs SA: 4 साल बाद पाकिस्तान के लिए मैच खेलने वाले शरजील ने छोड़ा कैच, VIDEO देखकर हंसी नहीं रुकेगी

PAK vs SA: 4 साल बाद पाकिस्तान के लिए मैच खेलने वाले शरजील ने छोड़ा कैच, VIDEO देखकर हंसी नहीं रुकेगी


शरजील खान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में जॉर्ज लिंडे का आसान सा कैच छोड़ दिया. (Taimoor Zaman Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 (PAK vs SA) में पाकिस्तानी बल्लेबाज शरजील खान (Sharjeel Khan) ने आसान सा कैच छोड़ दिया. इसे लेकर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं. शरजील ने 4 साल बाद पाकिस्तान के लिए कोई मैच खेला था.

नई दिल्ली. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम (Pakistan Team) की फील्डिंग को लेकर अक्सर सवाल खड़े होते हैं. कई बार तो खिलाड़ी ऐसी फील्डिंग करते हैं कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सोमवार को हुए दूसरे टी20 में ऐसा ही कुछ हुआ. शरजील खान (Sharjeel Khan) ने आसान सा कैच पकड़ने में ऐसी गलती कि वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे. दरअसल, शरजील 4 साल बाद पाकिस्तान के लिए कोई मैच खेल रहे थे और इस गलती के कारण लोग उनकी हंसी उड़ाने लगे.

ये वाकया दक्षिण अफ्रीका की पारी के 13वें ओवर में हुआ. उस्मान कादिर गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर जॉर्ज लिंडे थे. कादिर ने लिंडे को गुगली फेंकी. उन्होंने गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश में हवाई शॉट खेला. गेंद वहां फील्डिंग कर रहे शरजील की तरफ गई. लेकिन वो गेंद को ठीक से देख ही नहीं पाए और कैच पकड़ने के लिए आगे निकल गए. जबकि गेंद उनके पीछे गिरी. कुछ देर के लिए शरजील को भी समझ नहीं आया कि हुआ क्या. इसके बाद लॉन्ग ऑफ की तरफ से आए फील्डर ने किसी तरह गेंद को बाउंड्री लाइन के पार जाने से बचा लिया.

दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से मैच जीता इससे पहले, पाकिस्तान ने सोमवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 140 रन बनाए. उसकी ओर से सिर्फ बाबर आजम (50) और मोहम्मद हफीज (32) ही 20 से ज्यादा रन बना सके. दक्षिण अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे और लिजाड विलियम्स ने 3-3 विकेट झटके. जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने महज 14 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. उसकी ओर से ओपनर एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने 30 गेंद पर 54 रन की जोरदार पारी खेली. कप्तान हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 21 गेंद पर 36 और जॉर्ज लिंडे ने 10 गेंद पर 20 रन बनाए. जॉर्ज लिंडे (George Linde) को उनके ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

पाकिस्तान की ओर से उस्मान कादिर ने सबसे अधिक दो विकेट झटके. मोहम्मद हसनैन और हसन अली को एक-एक विकेट मिला. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तीसरा टी20 बुधवार को खेला जाएगा. यह मैच जीतने वाली टीम सीरीज में अजेय बढ़त ले लेगी. फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं.









Source link