घर में 100वां टी20 इंटरनेशनल…जीत के साथ रचेगी इतिहास, जानें किन टीमों के नाम है ये खास रिकॉर्ड

घर में 100वां टी20 इंटरनेशनल…जीत के साथ रचेगी इतिहास, जानें किन टीमों के नाम है ये खास रिकॉर्ड


भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की थी. वहीं, उनकी नजरें आज के भी मुकाबले में जीत हासिल करने पर होगी. सूर्युकमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. आज के मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, उप कप्तान अक्षर पटेली की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया है. आज के मुकाबले की सबसे खास बात है कि टीम इंडिया अपने घर में 100 वां टी 20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है. आज से पहले ये कारनामा 2 और टीमों ने अपने नाम कर रखा है. भारतीय टीम ऐसा करने वाली क्रिकेट जगत की तीसरी टीम होगी. ऐसे में वह अपने विजय रथ को बरकरार रखना चाहेंगे.

घर में 100 टी20I

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में गजब का कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है. बता दें कि टीम इंडिया आज अपने घर में 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बाद ऐसा करने वाली टीम इंडिया तीसरी टीम है. घर में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पास स्थित है. न्यूजीलैंड ने घर में सबसे ज्यादा 113 मैच खेले हैं. दूसरे नंबर इस मामले में वेस्टइंडीज का नाम है. उन्होंने 108 मैच खेलने का कारनामा किया है. वहीं, तीसरे स्थान पर भारतीय टीम का नाम है, जिन्होंने 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


न्यूजीलैंड– 113 मैच – 58 जीत  – 40 हार

वेस्टइंडीज –  108 मैच  – 53 जीत – 48 हार

भारत – 100 मैच  – 67 जीत  – 29 हार

बुमराह की जगह राणा टीम में

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बाहर रखा गया है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले जसप्रीत बुमराह  को अराम देने का मतलब है उन्हें किसी भी प्रकार की इंजरी ना हो पाए और वह पूरा टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी कर पाएं. वहीं, आखिरी वनडे मुकाबले हर्षित राणा ने गेंद और बल्ले दोनों से ही गजब का प्रदर्शन किया था. अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने आलोंचकों को जवाब दे डाला कि वह  गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया था. 

पटेल की जगह कुलदीप टीम में

बता दें कि भारतीय टीम के उप कप्तान अक्षर पटेल चोट की  वजह से बाहर हो गए हैं. उनको पिछले मुकाबले में चोट लग गई थी. बता दें कि अक्षर पटेल ने पिछले मैच में बॉलिंग के दौरान एक तेज रफ्तार शॉट को रोकने की कोशिश की और उनकी बॉलिंग हैंड की उंगली में काफी खून भी निकला. इस कारण वह इस मुकाबले में शिरकत नहीं कर रहे हैं. अभी उनकी इंजरी पर कोई अपडेट तो नहीं आया है,  लेकिन कुलदीप यादव को उनकी जगह आज के मैच में रखा गया है. 

ये भी पढ़ें: पीवी सिंधु ने दिग्गज स्टार साइना नेहवाल को दी बधाई, रिटायरमेंट नोट में कह डाली ये बातें



Source link