- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Afraid Of Fighting Bulls, Shut Himself In Office, Health Deteriorated, Death Due To Not Getting Timely Treatment
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सड़कों पर लड़ते आवारा सांड, जो आए दिन दुर्घटना का कारण बनते हैं।
- पाटनकर बाजार स्थित महाराष्ट्र बैंक के पास हुई घटना
शहर में घूम रहे आवारा सांड़ाें ने मंगलवार को पवन गुप्ता की जान ले ली। राममंदिर स्थित महाराष्ट्र बैंक के पास दो सांड़ों की लड़ाई को देखकर पवन घबरा गए। उन्होंने अपने आप को सुरक्षित करने के लिए दफ्तर के दरवाजे को बंद कर लिया। जब दरवाजा नहीं खुला, तब आसपास के लोग पहुंचे और पवन को ऑटो में बैठाकर एक निजी कार्डियक डॉक्टर के पास पहुंचे। उन्होंने इलाज न करते हुए निजी नर्सिंग होम में पहुंचा दिया। यहां भी उनको इलाज नहीं मिला। उनके सहयोगी उन्हें तत्काल जेएएच के कार्डियक यूनिट में लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सांड़ों को पकड़ने का दावा सिर्फ कागजों पर
नगर निगम सीमा में आवारा पशुओं की संख्या में दिनों-दिन वृद्धि होती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से निगम के जिम्मेदार अधिकारी सांड़ों को पकड़कर गौशाला पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि ये दावे उस वक्त झूठे साबित होते हैं, जब कोई घटना हो जाती है, क्योंकि सड़कों पर ही नहीं कॉलोनी-मोहल्लों में आवारा पशु रोजाना बड़ी संख्या में घूमते दिखाई देते हैं। गौरतलब है कि निगम के अधिकारियों ने पहले दिखावे के लिए घास बेचने वालों पर कार्रवाई की थी।
अभी तक इन लोगों ने जान गंवाईं
- फरवरी 2021: मांढरे की माता से काम करके आ रहे तीन युवक एक दो पहिया वाहन पर सवार थे। आईजी आफिस के पास दो सांड़ लड़ते हुए सामने आ गए। उन्होंने वाहन में टक्कर मार दी। इसमें गणेश चौरसिया ज्यादा गंभीर अवस्था में पहुंच गए थे। इसके बाद गणेश की मौत हो गई। इनके दो साथी बल्लू और नारायण भी घायल हो गए थे।
- मार्च 2021: गौतम जाटव पुत्र भगवान सिंह जाटव बेलदारों का पुरा निवासी शीतला माता जा रहे थे। तभी रास्ते में एक गाय आ गई। इससे टकराने से गौतम की मौत हो गई थी।
- साल 2018: इंद्रा नगर में रहने वाले आठ साल के एक लड़के को सांड़ों ने लड़ते हुए लात मार दी थी। इससे बालक की मौत हो गई थी।
- साल 2017: कोचिंग से पढ़कर लौट रही छात्रा सिम्मी को दो सांड़ों ने शिंदे की छावनी स्थित बिजली घर के पास पटक दिया। इससे उसको चोट आई। निजी अस्पतालों ने इलाज नहीं किया। इसमें उसकी मौत हो गई।
दोनों स्थलों से जानकारी मंगाकर खुद मॉनीटरिंग करूंगा
^आवारा पशुओं को पकड़ने का निगम अभियान चला रहा है। यदि निगम का स्टॉफ सांड़ों को पकड़ने में लापरवाही कर रहा है, तो उन पर एक्शन लिया जाएगा। हर दिन कितने जानवर पकड़कर गौशाला पहुंचाए गए। दोनों स्थलों से जानकारी मंगाकर खुद मॉनीटरिंग करूंगा। इससे सच्चाई का पता चल जाएगा। -शिवम वर्मा, आयुक्त नगर निगम