माह-ए-रमजान: पहला रोजा 14:30 घंटे का, आखिरी 15 घंटे से ज्यादा का होगा; घरों में इबादत, धैर्य और सुकून की ताकीद

माह-ए-रमजान: पहला रोजा 14:30 घंटे का, आखिरी 15 घंटे से ज्यादा का होगा; घरों में इबादत, धैर्य और सुकून की ताकीद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • First Rosa Will Be Four And A Half Hours, The Last Will Be Fifteen Hours, Prayer In Homes, Patience And Peace Of Mind

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

माह-ए-रमजान का पहला रोजा बुधवार को रखा गया। करीब साढ़े चौदह घंटे से हुई शुरुआत आखिरी रोजा होने तक पंद्रह घंटे पार कर जाएगी। सूर्योदय और सूर्यास्त के कम होते और बढ़ते समय का असर रोजा रखने और इसका इफ्तार करने पर भी दिखाई देता है। इसी के मुताबिक रोजे की अवधि तय होती है। जहां सूर्योदय के साथ रोजे का दौर शुरू होता है, वहीं सूर्यास्त के साथ ही इसका समापन किया जाता है।

बुधवार को रखा गया पहला रोजा सुबह 4.21 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6.47 बजे समाप्त होगा। इस लिहाज से पहले रोजे की अवधि 14 घंटे, 26 मिनट है। इसके बाद हर दिन बदलने वाले समय के मुताबिक आखिरी रोजा तक पहुंचने में ये 16 घंटे 6 मिनट हो जाएगा।

हर शहर के लिए अलग टाइम हर शहर और इलाके की भौगोलिक स्थिति के चलते प्रदेश में ही सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अलग-अलग हैं। इसके मुताबिक इन शहरों में सेहरी और इफ्तार की समय सारिणी अलग-अलग है। प्रदेश के चार बड़े शहरों में सेहरी और इफ्तार का समय :

भोपाल
पहला रोजा (14 अप्रैल 2021)
सेहरी सुबह 4.22 बजे
इफ्तार शाम 6.47 बजे

आखिरी रोजा (13 मई 2021) सेहरी सुबह 3.63 बजे इफ्तार शाम 6.59 बजे

इंदौर
पहला रोजा (14 अप्रैल 2021)
सेहरी सुबह 4.46 बजे
इफ्तार शाम 6.50 बजे

आखिरी रोजा (13 मई 2021) सेहरी सुबह 4.20 बजे इफ्तार शाम 7.03 बजे

जबलपुर
पहला रोजा (14 अप्रैल 2021)
सेहरी सुबह 4.21 बजे
इफ्तार शाम 6.34 बजे

पहला रोजा (13 मई 2021) सेहरी सुबह 3.58 बजे इफ्तार शाम 6.47 बजे

ग्वालियर
पहला रोजा (14 अप्रैल 2021)
सेहरी सुबह 4.30 बजे
इफ्तार शाम 6.49 बजे

पहला रोजा (13 मई 2021) सेहरी सुबह 3.58 बजे इफ्तार शाम 7.05 बजे

सेहरी के लिए फैनी, अफ्तार के लिए खजूर
आमतौर पर रोजादार सुबह सेहरी के लिए दूध फैनी का इस्तेमाल करते हैं, तो इफ्तार के लिए पिंड खजूर के सेवन को उत्तम बताया गया है। राजधानी में रमजान से पहले और इसके दौरान दोनों चीजों की अच्छी बिक्री होती है, लेकिन लॉकडाउन के हालात में इन दोनों खाद्य पदार्थों की आमद नहीं हो पा रही है, जिससे दुकानदार पुराने स्टॉक से काम चला रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link