Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- लो-वोल्टेज और कटौती से किसानों को सिंचाई करने मेंं हो रही परेशानी
अंधियार बावड़ी फीडर पर बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से किसान परेशान हो रहे हैं। समय पर सिंचाई नहीं होने से किसानों की खड़ी फसल प्रभावित होने लगी है। समस्या को हल कराने के लिए सहायक यंत्री के नाम किसानों ने ज्ञापन सौंपा है। किसान दुर्गेश राजपूत ने बताया हमारा क्षेत्र में केमढाना सबस्टेशन से सप्लाई आती है। इससे केमढाना और अंधियार बावड़ी फीडर में पर्याप्त सप्लाई मिलती थी, लेकिन कुछ दिनों से राजनीतिक दबाव के चलते इस सब स्टेशन से बाचावानी फीडर को जोड़ दिया है। इससे फीडर पर लोड बढ़ने से वोल्टेज कम आ रहा है।
निर्धारित समय से 2 घंटा कम सप्लाई मिल रही है। पर्याप्त सिंचाई नहीं होने से खेतों में खड़ी मूंग एवं गन्ना फसल प्रभावित हो रही है। किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएं। इस बारे में जेई सौरभ सिंह भदौरिया ने बताया वरिष्ठ अधिकारी से पावर ट्रांसफार्मर की मांग रखी है। पावर ट्रांसफार्मर मिलते ही किसानों की समस्या को हल किया जाएगा। इस दाैरान दयाली ठाकुर, नारायण सिंह राजपूत, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, ईश्वरदास विश्वकर्मा, पर्वत सिंह राजपूत, पवन परते, आकाश सोनी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।