- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- The Clouds In The Sky From The Moisture Coming From The Arabian Sea, Relief From The Hot Winds, Sunshine Continues
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दोपहर में बदला सागर का मौसम, आसमान में छाए रहे बादल।
चार वेदर सिस्टम सक्रिय होने और अरब सागर से आ रही नमी के असर से बुधवार दोपहर सागर के मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर में आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। वहीं हवाएं शुरू हुई। बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार सुबह से सागर का मौसम शुष्क रहा। तेज धूप खिली। सुबह 9 बजे से ही धूप में चुभन रही और गर्म हवाओं ने लोगों को हलाकान किया। लेकिन दोपहर करीब 2.30 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। हवाओं का दौर शुरू हुआ। इससे लोगों को गर्मी की तपन से कुछ हद तक राहत मिली। दोपहर बाद से शहर में आसमान में बादलों के बीच धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वातावरण में नमी 14 फीसदी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। उसके असर से पश्चिमी राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात बना है। एक ट्रफ भी बना है। सक्रिय चार वेदर सिस्टमों के असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से वातावरण में नमी आ रही है। यही कारण है कि अचानक मौसम बदला और बादल छा रहे हैं।