सीटी110 एक्स
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने एक बयान में कहा कि सीटी पोर्टफोलियो में सीटी110 एक्स मोटरसाइकिल सबसे उन्नत संस्करण है, जो 115 सीसी डीटीएस-आई इंजन द्वारा संचालित है
बजाज ऑटो ने एक बयान में कहा कि सीटी पोर्टफोलियो में सीटी110 एक्स मोटरसाइकिल सबसे उन्नत संस्करण है, जो 115 सीसी डीटीएस-आई इंजन द्वारा संचालित है और जिसमें सात किग्रा तक का वजन उठा सकने वाला एक रियर कैरियर लगा है. इसके अलावा यह सेमी नॉबी टायर एक स्कावयर ट्यूब और एकीकृत टैंक पैड जैसी अन्य विशेषताओं से लैस है.
ये भी पढ़ें – Hyundai अपनी कारों पर दे रही है बंपर बचत का मौका! मिलेंगे 1.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट
खराब और असमान सड़कों पर भी बेहतर प्रदर्शनबजाज ऑटो लिमिटेड में मोटरसाइकिल सेगमेंट के अध्यक्ष सारंग कनाडे ने कहा, ”सीटी110 एक्स की पेशकश के साथ, हम बेहतर विशेषताओं के साथ एक अलग उत्पाद पेश कर रहे हैं, जो बेहतर फीचर्स, वाहन के माइलेज से कोई समझौता किए बगैर ज्यादा आरामदेह सफर देता है और इसमें टिकाऊपन है.” उन्होंने कहा कि वाहन में लगा 1,285 मिमी का व्हीलबेस खराब और असमान सड़कों पर भी बेहतर स्थिरता प्रदान करेगा.
ये भी पढ़ें- Maruti की इन 5 कारों ने बनाया रिकॉर्ड, FY 2021 में हुई सबसे ज्यादा बिक्री, चेक करें लिस्ट
बजाज ऑटो ने फिर शुरू कर दी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की बुकिंग
गौरतलब है कि बजाज ऑटो ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की बुकिंग 14 अप्रैल से फिर शुरू कर दी. हालांकि, बुकिंग कुछ समय के लिए ही ली जाएगी. मालूम हाे कि कंपनी ने पिछले महीने ही अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम में 15 हजार रुपये का इजाफा किया था. उसके पहले ही इसकी बुकिंग राेक दी गई थी. कंपनी ने चेतक काे पिछले साल इलेक्ट्रिक स्कूटर के ताैर पर दाेबारा मार्केट में उतारने की घाेषणा की थी.
बजाज चेतक काे अधिकृत डीलर्स द्वारा पुणे और बेंगलुरु से ऑनलाइन बुक कर सकेंगे. वहीं, कंपनी की वेबसाइट पर दाे हजार रुपये देकर एडवांस बुकिंग की जा सकती है. यदि किसी वजह से आप इसे बाद में कैंसल करेंगे ताे एक हजार रुपये ही वापस मिलेंगे. दिसंबर 2020 तक चेतक इलेक्ट्रिक के लिए 18 डीलरशिप बनी थींं. इसमें से पांच पुणे और बाकि बेंगलुरु में हैं. कंपनी का प्लान अपने इस ई-स्कूटर के लिए इस साल के अंत तक देश के 24 शहराें में डीलरशिप शुरू करने का है.