Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस लाइन में बनाए गए कोविड-19 सेंटर मैं दवा आउटलेट का शुभारंभ करते आईजी
- जबलपुर रेंज के आईजी पहुंचे छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में कोविड केयर सेंटर का किया शुभारंभ
छिंदवाड़ा। पुलिस लाईन में रहने वाले पुलिस परिवारों को अब स्वास्थ्य सेवा और दवाओं के लिए भटकने की जरुरत नहीं होगी, उन्हें अपनी खुद की दुकान पर सारी दवाएं मिल सकती है और वो भी कम कीमत में। जी हां अब पुलिस लाईन में एक दवा दुकान भी खुल गई है, औषधी विक्रेता संघ की मदद से इस दुकान का संचालक होगा जिसमें नो प्रॉफिट, नो लॉस में दवा उपलब्ध कराई जाएगी। शनिवार के दिन जबलपुर रेंज के आईजी बीएस चौहान ने इस आउटलेट का शुभारंभ किया। दरअसल आईजी श्री चौहान एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आए थे, इस दौरान उन्होंने कोविड तैयारियों को लेकर निरीक्षण भी किया। आईजी सबसे पहले सडक़ मार्ग से कुंडीपुरा थाने पहुंचे और यहां थाने का निरीक्षण कर जवानों से चर्चा की। इसके बाद वे बटालियन और पुलिस लाईन में तैयार किए गए ऑक्सीजन बेड, कोविड आईसोलेशन और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे।इस दौरान कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, एसपी विवेक अग्रवाल और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाईन में दवा आउटलेट का शुभारंभ किया और तत्पश्चात देहात, कोतवाली और कुंडीपुरा थाने का निरीक्षण कर वापस जबलपुर रवाना हुए। बता दें कि पुलिस लाईन, एसएएफ बटालियन में कुल 15 ऑक्सीजन बेड और 15 सामान्य बेड तैयार किए गए हैं, जहां कोविड का उपचार आवश्यकता पडऩे पर होगा। यहां पर पुलिस जवानों को प्राथमिकता रहेगी, इसके अलावा जरुरत पडऩे और बेड खाली होने पर आम जनता को भी उपचार दिया जा सकेगा।
पुलिस कर्मियों को मिल सकेगा उपचार
जिला प्रशासन के सहयोग से एस ए एफ़ बटालियन में बनाए गए कोविड-19 सेंटर में पुलिसकर्मियों को आसानी से कोरोना का उपचार मिल सकेगा। यहां प्रशासन की मदद से पुलिस विभाग के द्वारा वे तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जो कोविड केयर सेंटर में होनी चाहिए।