गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे खरीफाटक ओवरब्रिज पर बैंक कर्मचारी से लूट की वारदात हुई। रीठा फाटक रोड निवासी विकास सिंह बंटी बंटी नगर से घर लौट रहे थे। तभी पीतल मिल ब्रिज से गल्ला मंडी लेन पर दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
.
गाड़ी से गिरते ही बदमाशों ने विकास को घेर लिया। उनके कपड़ों में हाथ डालकर तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और उनका पर्स व दो मोबाइल छीन लिए। बदमाश वारदात के बाद पीतल मिल की तरफ भाग निकले।
चाकू से हमले की भी कोशिश
हमले में विकास के हाथ-पैर और शरीर पर चोटें आई हैं। परिवार के अनुसार बदमाशों ने चाकू से हमला भी किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
कोतवाली थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित के पिता ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
गश्त बढ़ाने की मांग
क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से लोग चिंतित हैं। नागरिकों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बैंक कर्मचारी- विकास सिंह।