हादसे के बाद सबक: एक्सीडेंट के दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होगी, विवि घाटी पर रेडियम और स्पीड ब्रेकर भी बनेंगे: भार्गव

हादसे के बाद सबक: एक्सीडेंट के दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होगी, विवि घाटी पर रेडियम और स्पीड ब्रेकर भी बनेंगे: भार्गव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Action Will Be Taken Against The Culprit Of The Accident, Radium And Speed Breakers Will Also Be Made On The University: Bhargava

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • विश्वविद्यालय की घाटी पर दो दिन पहले डंपर ने तीन छात्राओं को कुचल दिया था

विश्वविद्यालय रोड पर डंपर की चपेट में आने से हुई तीन बहनों की मौत के मामले में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है। उन्होंने कहा यह गलती कैसे हुई और कौन इसका दोषी था, इसकी पूरी जानकारी ली जा रही है।

इसी के आधार पर समुचित कार्रवाई भी की जाएगी। दोबारा किसी के साथ ऐसी घटना ना हो, इसके लिए विश्वविद्यालय घाटी रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाएंगे। इसके साथ ही रेडियम, लाइट सहित अन्य जो भी जरूरी उपाय हैं, वह सभी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री से चर्चा करके मृतक बच्चियों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। साथ ही परिवार को जो जरूरत होगी, वह भी सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि मार्ग पर समुचित व्यवस्थाएं स्मार्ट सिटी प्रबंधन और ठेकेदार द्वारा करवाई जाएंगी। इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं। फिर यदि देरी होती है तो मेरे विभाग पीडब्ल्यूडी से यह सब व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।

खबरें और भी हैं…



Source link