इंदौर में आज होमगार्ड का स्थापना दिवस मनेगा: मंत्री विजयवर्गीय लेंगे परेड की सलामी, एसडीईआरएफ करेगी मॉकड्रिल – Indore News

इंदौर में आज होमगार्ड का स्थापना दिवस मनेगा:  मंत्री विजयवर्गीय लेंगे परेड की सलामी, एसडीईआरएफ करेगी मॉकड्रिल – Indore News



कार्यक्रम में मंत्री विजयवर्गीय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

इंदौर में शनिवार को होमगार्ड का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। होमगार्ड लाइन में परेड का आयोजन होगा। इसके साथ ही यहां पर कई आयोजन भी होंगे। वहीं, एसडीईआरएफ यहां मॉकड्रिल भी करेगा।

.

होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस 6 दिसंबर को मनाया जाएगा। बजे होमगार्ड लाईन बिशप हाउस व्हाईट चर्च के पास इंदौर में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया है।

मंत्री विजयवर्गीय होंगे शामिल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे परेड का निरीक्षण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस मौके पर आकर्षक परेड आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में सिविल डिफेंस द्वारा आत्मरक्षा संबंधी नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। एसडीईआरएफ द्वारा मॉकड्रिल की जाएगी और उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।



Source link