IPL 2021: : जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल के पिछले सीजन में 20 विकेट लिए थे और वह राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे (Jofra Archer/Instagram)
IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं कर सका और चार विकेट मात्र 37 रन तक गिर गए. इसे देखकर राजस्थान फ्रेंचाइजी के पेसर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) बेहद खुश नजर आए. दिल्ली ने मुकाबले में 20 ओवर में 147 रन बनाए . रॉयल्स के पेसर उनादकट ने तीन, मुस्ताफिजुर रहमान ने दो और क्रिस मॉरिस ने एक विकेट लिया.
इस मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में दो बदलाव हुए, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की जगह डेविड मिलर को मौका मिला जबकि श्रेयस गोपाल की जगह जयदेव उनादकट को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया. उनादकट ने दमदार प्रदर्शन किया और अपने पहले ही ओवर (पारी के दूसरे) की अंतिम गेंद पर पृथ्वी शॉ (2) को डेविड मिलर के हाथों कैच करा दिया. इसके बाद पारी के चौथे और अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन (9) को सैमसन ने लपक लिया. फिर अपने अगले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे (8) को कैच आउट किया.
इसे भी पढ़ें, BCCI कॉन्ट्रेक्ट में हार्दिक का ग्रेड-ए के लिए प्रमोशन, कुलदीप और युजवेंद्र चहल ग्रेड-सी में खिसके
इसे देखकर आर्चर बेहद खुश नजर आए. उन्होंने ट्वीट किया, ‘बहुत अच्छा लगा देखकर लड़कों..’ उन्होंने साथ ही राजस्थान टीम (Rajasthan Royals) को टैग भी किया. जोफ्रा आर्चर आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हैं लेकिन उम्मीद है कि वह बाद के मैचों में वापसी कर सकते हैं.
Lovely to watch boys @rajasthanroyals
— Jofra Archer (@JofraArcher) April 15, 2021
मुकाबले में कप्तान पंत 51 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए, जिन्होंने 32 गेदों पर 9 चौके लगाए. उनके अलावा अपना पहली आईपीएल मैच खेल रहे ललित यादव ने 24 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए. टॉम करेन ने 21, क्रिस वॉक्स ने नाबाद 15 और कागिसो रबाडा ने 9 रन का योगदान दिया.
राजस्थान के लिए जयदेव उनादकट ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके. मुस्ताफिजुर रहमान ने 29 रन देकर दो विकेट झटके जिन्होंने मार्कस स्टॉयनिस और टॉम करेन को पैवेलियन भेजा. क्रिस मॉरिस ने ललित यादव का विकेट लिया. रविचंद्रन अश्विन (7) भी रन आउट हुए.