मैक्सवेल ने हैदराबाद के खिलाफ 59 रन की पारी खेली . (BCCI/IPL)
किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) ने आईपीएल के इस सीजन की नीलामी से पहले ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell ) का रिलीज कर दिया था, जिसके बाद आरसीबी ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा.
आरसीबी ने उन्हें इस सीजन के लिए नीलामी में मोटी रकम देकर खरीदा था और अब मैक्सवेल अपने चयन के फैसले को सही साबित हुए नजर आ रहे हैं. मैक्सवेल ने खुलासा किया कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ही फ्रेंचाइजी से जुड़ने का ऑफर दिया था.
Bold Diaries: Glenn Maxwell Interview Part 2Maxi talks about Zampa presenting him an RCB cap in New Zealand, the role IPL has played in his career and much more in this pre-season chat for @myntra presents Bold Diaries.#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 pic.twitter.com/tCpYrVgC6A
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 13, 2021
आरसीबी की तरफ से ट्वीट किए गए वीडियो में मैक्सवेल ने बताया कि भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही कोहली ने पहली बार आरसीबी से जुड़ने का विचार उनके मन में डाला था. हालांकि नीलामी के पहले मैक्सवेल ने आरसीबी से जुड़ने की इच्छा बताई थी. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कहा कि हमारे बीच बात होती थी. वनडे और टी20 सीरीज के बाद हमने इस पर बात की. कोहली ने उनसे आरसीबी के लिए खेलने के बारे में पूछा.यह भी पढ़ें :
IPL 2021: विराट कोहली ने खेला ‘जुआ’, जीता हुआ मैच हार गया हैदराबाद, जानिये कैसे?
IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर बोले- यह हार बहुत कड़वी, पचाना मुश्किल
मैक्सवेल ने कहा कि कोहली ने उनसे कहा कि अगर वह टीम से जुड़ेंगे तो अच्छा होगा, मगर इसके लिए नीलामी से गुजरना होगा. कोहली ने ही इस टीम से जुड़ने का विचार उनके मन में लाया था. मैक्सवेल ने आरसीबी से खेलने का मौका देने के लिए कप्तान कोहली का शुक्रिया अदा भी किया. किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) ने इस सीजन की नीलामी से पहले मैक्सवेल का रिलीज कर दिया था, जिसके बाद आरसीबी ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा.