IPL 2021: मनीष पांडे के ‘आत्मघाती शॉट’ पर भड़के आशीष नेहरा, बोले- टेलेंडर्स की तरह आउट हुए

IPL 2021: मनीष पांडे के ‘आत्मघाती शॉट’ पर भड़के आशीष नेहरा, बोले- टेलेंडर्स की तरह आउट हुए


IPL 2021: मनीष पांडे 39 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए (PIC: PTI)

IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को आईपीएल (2021) में लगातार दूसरी हार मिली. टीम को एक मुकाबले (RCB vs SRH) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से 6 रन से हार मिली.

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा (Ashish Nehra) और पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) को ‘आत्मघाती शॉट’ लगाने और मैच को जीत के करीब ना ले जाने की कड़ी आलोचना की है. आरसीबी के खिलाफ मनीष पांडे के शॉट चयन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें हार्दिक पंड्या, ईशान किषन और सूर्यकुमार यादव की तरह के शॉट नहीं खेल सकते. मनीष ने 39 गेंदों पर 38 रन बनाए. इसके बाद एक रैश शॉट पर वह आउट हो गए. बाद में हैदराबाद की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई.

इस मैच में एक समय पर डेविड वॉर्नर 37 गेंदों पर 54 रन बनाकर खेल रहे थे और अच्छा बल्लेबाजी लाइनअप बाकी था, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) ने हैदराबाद का काम मुश्किल कर दिया. हैदराबाद 9 विकेट पर 143 रन बना सकी और छह रन से मैच हार गई. मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर के बीच 83 रन की साझेदारी हुई, लेकिन वॉर्नर के आउट होने के बाद मनीष कुछ खास नहीं कर पाए.

बड़ी खबर: विराट कोहली की इस हरकत पर मैच रेफरी ने लगाई फटकार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा ने मनीष पांडे के शॉट चयन को लेकर कहा कि वह लगातार असंगत‌ बल्लेबाज रहे हैं. नेहरा ने कहा, ”विराट कोहली ने टीम के एकमात्र बाएं हाथ के स्पिनर को गेंदबाजी सौंपी, लेकिन सनराइजर्स के जॉनी बेयरेस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समद आउट हो गए. वे ऐसे विकेट खो रहे थे, मानो टेलेंडर खेल रहे हों.” उन्होंने कहा, ”जब 9, 10, 11 नंबर के बल्लेबाज खेल रहे हों तो घूमने वाली गेंदों के खिलाफ कोई विकल्प नहीं रहता. यह मूल अंतर पैदा करता है. जब आप अच्छी फॉर्म में हों और दबाव में हों तो आपके पास बाहर जाती गेंदों को हिट करने का मौका होता है.”विराट कोहली को पछाड़ ODI रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे बाबर आजम, वसीम जाफर ने दी चेतावनी

आशीष नेहरा ने कहा कि इस तरह के शॉट सलेक्शन की वजह से ही वह ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव को पसंद करते हैं. सूर्यकुमार टीम इंडिया में आगे बढ़ गए हैं. नेहरा ने कहा, ”यही वजह है कि मनीष पांडे टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने में असफल रहे. ईशान किशन, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव उनसे कहीं आगे हैं, क्योंकि ये खिलाड़ी दबाव को बेहतर ढंग से झेलते हैं.” पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा कि मनीष पांडे का शॉट बेहद चौंकाने वाला था. इस तरह के शॉट खेलना सचमुच चौंकाने वाला है.









Source link