IPL 2021: मैक्सवेल के मुरीद हुए गंभीर, कही बड़ी बात (फोटो-पीटीआई)
आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अच्छी शुरुआत की है और उसने दोनों मैच जीते हैं. बैंगलोर की जीत में मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का अहम योगदान रहा है, आखिर इस खिलाड़ी ने खेल में क्या बदलाव किया है जो फ्लॉप से हिट हो गए हैं. गौतम गंभीर ने बताई वजह.
गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ‘मैक्सवेल का रन बनाना आरसीबी के लिए अहम है क्योंकि उनपर बहुत ज्यादा भरोसा जताया गया है. मैक्सवेल को अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा. अच्छी बात ये है कि उन्होंने शुरुआत अच्छी की है. पहली पारी से ही उन्होंने लय बरकरार रखी है.’
इसे भी पढ़ें, दिल्ली फ्रेंचाइजी ने पूरी की पृथ्वी शॉ की मांग, शेयर की पोंटिंग की ‘चक दे’ स्पीच
हैदराबाद के खिलाफ दिखे बदले हुए मैक्सवेल!गौतम गंभीर ने कहा कि हैदराबाद के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने बेहद अहम पारी खेली. उन्होंने कहा, ‘हैदराबाद के खिलाफ मैच में आसान पिच नहीं थी और राशइद खान के खिलाफ उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की. मैक्सवेल ने राशिद के खिलाफ कोई जोखिम नहीं लिया जो कि बेहद अहम है. मैक्सवेल अंत तक डटे रहे ये एक अच्छी बात है.’ ग्लेन मैक्सवेल ने चेपॉक की पिच पर 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से अर्धशतक लगाया. जिस पिच पर आरसीबी के दूसरे बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत हो रही थी, वहां मैक्सवेल का रन बनाना टीम के लिए अच्छी खबर है. बता दें मैक्सवेल ने दो मैचों में 98 रन बना लिये हैं और टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वो विरोधियों के लिए और खतरनाक हो सकते हैं.