एएसआई का फैसला: किले के राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक और मोहम्मद गौस का मकबरा 15 मई तक बंद रहेंगे

एएसआई का फैसला: किले के राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक और मोहम्मद गौस का मकबरा 15 मई तक बंद रहेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Fort’s National Protected Monument And The Tomb Of Mohammed Gaus Will Remain Closed Till 15 May

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक और संग्रहालयों पर फिर ताला लगा दिया है। ग्वालियर किला स्थित राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक मानसिंह पैलेस और एएसआई का संग्रहालय, सास-बहू का मंदिर, तेली का मंदिर और मोहम्मद गौस का मकबरा 15 मई तक के लिए बंद रहेगा। यह आदेश निदेशक (स्मारक) एनके पाठक ने गुरुवार को जारी किया है।

देशभर में 3,693 स्मारक और 50 संग्रहालय बंद

केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने इसकी जानकारी दी। एएसआई के आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए देश के 3,693 स्मारक और 50 संग्रहालय 15 मई या अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link