- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Coronavirus Cases Update | 1679 People Found Infected Today As Corona Cases Increased To 36623 In Madhya Pradesh Indore City
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मल्हारगंज क्षेत्र में लगातार कोरोना मरीज मिलने के बाद कुछ इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है।
शहर में काेराेना का कहर जारी है। पिछले कुछ दिनाें से लगातार 1500 से ऊपर नए संक्रमित आ रहे हैं। गुरुवार देर रात जारी आंकड़ाें की बात करें ताे 1679 नए कोराेना मरीज मिले, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई। 7124 सैंपल की जांच में 6316 सैंपल निगेटिव आए। हालांकि लंबे समय बाद एक ही दिन में 1895 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इससे एक्टिव मरीजों की संख्या फिर 10 हजार से घटकर 9848 हो गई। सबसे ज्यादा संक्रमिताें की लिस्ट में सुदामा नगर टाॅप पर है। यहां पर 43 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद स्कीम नंबर 78, महालक्ष्मी नगर और महू का नाम है। यहां पर 33-33 में लक्षण नजर आए हैं।
यह क्षेत्र सबसे संक्रमित
200 क्षेत्रों से 1679 मरीज मिले हैं। इसमें सुदामा नगर में 43, स्कीम नंबर 78, महालक्ष्मी नगर और महू में 33-33, अनूप नगर में 31, सुखलिया में 30, विष्णुपुरी कॉलोनी में 26, अंबिकापुरी, अंबिकापुरी एक्टेंशन में 23, मल्हारगंज, खातीवाला टैंक और स्कीम नंबर 71 में 22-22, आजाद नगर, विजय नगर, पेंशनपुरा महू, तेजाजी नगर और मानपुर में 20-20, मूसाखेड़ी में 19, स्कीम नंबर 51, विश्वकर्मा नगर में 17-17, सिलिकॉन सिटी में 16, कान्याकुंज, कालानी नगर, मनोरमागंज में 15-15, तिलक नगर और सर्व संपन्न नगर में 14-14, द्वारिकापुरी, सूर्यदेव नगर, बैराठी माेहल्ला, मॉडल टाउन कॉलोनी और राउ में 13-13, साउथ तुकोगंज, विद्या नगर, वैशाली नगर में 12-12, राजेंद्र नगर, मानिक बाग रोड, केंट एरिया महू में 11-11, लोकमान्य नगर, कनाड़िया, कोदरिया वैभव नगर और साकेत नगर में 10-10 मरीज मिले हैं। संयाेग हॉस्पिटल, सांवेर, स्नेहलता गंज, तिलक पथ रामबाग, भंवरकुंआ और ग्वाली पलासिया में 9-9 मरीज सामने आए हैं।
मंत्री ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में देखी व्यवस्था
जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दीक्षित और MTH, MRTB, SUPER SPECIA LITY के अधीक्षक के साथ बैठक भी की। मरीजों के इलाज की जानकारी लेने के साथ ही उनके बेहतर उपचार के लिए निर्देश भी दिए। सिलावट ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए आवश्यक साधनों के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी से बात भी की।
इंजेक्शन की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग
राधास्वामी सत्संग में बन रहे देश के दूसरे सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर को लेकर रेसीडेंसी में मंत्री तुलसी सिलावट ने विविध संगठनों से बात की और इसमें सहयोग मांगा, साथ ही समस्याएं पूछी। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र के अध्यक्ष प्रमोद डाफरिया और उपाध्यक्ष योगेश मेहता ने कहा कि निजी स्तर पर लोग ऑक्सीजन सिलेंडर ले रहे हैं। इस पर मनचाहे दाम लिए जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन को कीमत तय कर देना चाहिए। अहिल्या चैंबर की ओर से इशहाक चौधरी ने कहा कि सीनियर डॉक्टरों की सेवाएं सत्संग परिसर में लेना चाहिए। सराफा एसोसिशन के अविनाश शास्त्री ने कहा कि इंजेक्शन की कालाबाजारी पर रोक लगे।