Lungi Ngidi Create History with hat-trick: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि मिनी ऑक्शन में उसने जिन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था, उनमें से एक प्लेयर ने सात समंदर पार हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है. ये खिलाड़ी अब 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जलवा दिखाएगा.
खास बात ये है कि सिर्फ 2 करोड़ की कीमत में यह खूंखार बॉलर दिल्ली की टीम को मिल गया था. यहां जिसकी बात हो रही है वो साउथ अफ्रीकी पेसर लुंगी एनगिडी हैं, जो इन दिनों साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 2026 में कहर बरपाती हुई गेंदबाजी कर रहे हैं. 7 जनवरी 2026 की रात उन्होंने हैट्रिक लेकर इस लीग में इतिहास रच दिया है.
(@cricbuzz) January 8, 2026
लुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका में खेली जा रही SA20 लीग के इस सीजन में प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ हैट्रिक लेने का कमाल किया है. उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर ही प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 15 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की.
लुंगी एनगिडी ने रचा इतिहास
SA20 2026 का 16वां मुकाबला डरबन सुपर जायंट्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया. प्रिटोरिया की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे, जिसका पीछा करने उतरी डरबन की टीम 19.4 ओवर में 186 रनों पर सिमट गई. जोस बटलर 97 रनों पर एक छोर पर खड़े रहे और दूसरी तरफ से विकेट गिरते गए. लुंगी एनगिडी ने 18वें ओवर में लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की और मैच पलट दिया. वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली हैट्रिक लेने वाले बॉलर बन गए हैं.
18वें ओवर में ऐसे पूरी की हैट्रिक
डरबन सुपर जायंट्स 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बना चुकी थी. यहां से लगा कि सेट जोस बटलर मैच जिता सकते हैं, लेकिन 18वें ओवर में खेल बदल गया. प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी ने पहली गेंद पर 2 रन दिए. फिर दूसरी गेंद पर डेविड वीज़े का विकेट हासिल कर लिया, तीसरी गेंद पर सुनील नारायण को डक पर ही चलता कर दिया. फिर चौथी गेंद पर गेराल्ड कोएत्ज़ी का विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की. उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट निकाले.
दिल्ली ने 2 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा था
ये वही गेंदबाज हैं, जिन्हें आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में दिल्ली की टीम ने 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. वो आईपीएल के 16 मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं. टी20 के खतरनाक गेंदबाजों में इस बॉलर का नाम शुमार है. टी20 के 161 मैचों में उनके नाम 203 विकेट दर्ज हैं. अब ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 में दिल्ली की टीम के लिए जलवा दिखाने मैदान पर उतरेगा.
ये भी पढ़े: Mitchell Starc ने बदल डाला 143 साल पुराना इतिहास, जो कभी नहीं हुआ वो कर डाला, इस मामले में बने नंबर 1