रेलवे को 15.33 लाख रुपए का मिला राजस्व: पवारखेड़ा से पहली बार 3123 टन रेत का रैक देवास भेजा गया

रेलवे को 15.33 लाख रुपए का मिला राजस्व: पवारखेड़ा से पहली बार 3123 टन रेत का रैक देवास भेजा गया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल रेल मंडल में गुड्स ट्रेन से माल परिवहन का एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। पवारखेड़ा से पहली बार 3123 टन रेत का एक रेक मांगलिया गांव (देवास) भेजा गया है। यह रेक 14 अप्रैल काे पवारखेड़ा स्टेशन (माल गोदाम) से रवाना किया गया। पहली बार मालगाड़ी के 53 डिब्बे के एक रेक में 3123 टन रेत लोड कर मांगलिया देवास भेजी गई है।

इससे रेलवे को 15.33 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। अधिकारियों के अनुसार पवारखेड़ा से रेत के परिवहन का यह पहला रेक है। रेलवे के जरिये ज्यादा से ज्यादा माल लदान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने व्यापारियों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं लागू कर रखी हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link