आईपीएल क्रिकेट सट्टे का नेटवर्क ट्रेस: दिल्ली में बैठकर सागर तक फैला रखा था क्रिकेट सट्टे का जाल, बुकी की मदद से सागर पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर सागर, हरियाणा, राजस्थान के 10 सटोरियों को दबोचा, 3 करोड़ का हिसाब मिला

आईपीएल क्रिकेट सट्टे का नेटवर्क ट्रेस: दिल्ली में बैठकर सागर तक फैला रखा था क्रिकेट सट्टे का जाल, बुकी की मदद से सागर पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर सागर, हरियाणा, राजस्थान के 10 सटोरियों को दबोचा, 3 करोड़ का हिसाब मिला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Sitting In Delhi Had Spread The Cricket Betting Net To Sagar, With The Help Of Bookie, Sagar Police Arrested 10 Bookies Of Sagar, Haryana, Rajasthan And Arrested Them In Delhi, Accounting For 3 Crores.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्रवाई के दौरान थाना परिसर में खड़े रहे सटोरियों से जुड़े लोग। 

  • सागर मेें सख्ती बढ़ी तो दिल्ली में किराए पर फ्लेट लेकर खिला रहे थे क्रिकेट सट्टा, 3 करोड़ का हिसाब बरामद

मोतीनगर पुलिस ने शहर के लोगों को आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए सागर और हरियाणा, राजस्थान के नामी सटोरियों को दिल्ली के द्वारिका नगर इलाके में दबिश देकर पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप समेत 3 करोड़ से अधिक का सट्टे का हिसाब जब्त किया है। पुलिस मामले में आरोपियों के मोबाइल के डाटा की जांच कर रही है। इसमें सागर के क्रिकेट सटोरियों का पर्दाफाश होगा। सूचना के अनुसार मोतीनगर पुलिस ने 14 अप्रैल को आरोपी रिजवान कुरैशी को आईपीएल मैच का सट्टा लेते हुए पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने क्रिकेट सट्टे के नेटवर्क की जानकारी पुलिस को दी। पांच से अधिक वेबसाइड बताई। आरोपी आईडी लेकर सट्टा खिला रहा था। नेटवर्क की सूचना मिलते ही पुलिस ने सागर से दिल्ली तक जुड़े सट्टे के नेटवर्क की लिंक तलाशी। नेटवर्क ट्रेस होते हुए मोतीनगर पुलिस दिल्ली पहुंची और द्वरिका नगर में दबिश देकर 10 सटोरियों को धरदबोचा।

मामले की जानकारी देते हुए शनिवार को मोतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया दिल्ली में कार्रवाई के दौरान आरोपी बादल उर्फ मोंटू पिता अरविंद जैन (27) निवासी वर्धमान कॉलोनी, कैलाश पिता लीलाराम छावड़ा (30) निवासी सुभाष नगर, मोहित पिता सतीश लालवानी (27), दीपक पिता सफरमल कोटवानी (31) दोनों निवासी सुभाष नगर सागर, सरोमित्र उर्फ बबलू चौहान (37) निवासी रतेना थाना भुवानी हरियाणा, नीतेश कुमार (29) निवासी छोतूराम चौक चांदनीवाल पानीपत, सुदर्शन पिता रविंद्र कुमार (25) निवासी रेवाडी हरियाणा, अलीन हुसैन पिता जऊर खान (29) निवासी अलवर राजस्थान, वसीम अकरम पिता दिलावर खान (22) निवासी वेयरलाका दिल्ली रोड अलवर और रूद्रांश पिता गोपाल तिवारी (21) निवासी नयाबाद मंदसौर को गिरफ्तार किया है। आरोपियोंं के कब्जे से 21 मोबाइल, 1 आई फोन, दो लैपटॉप समेत करीब 3 करोड़ का सट्टे का हिसाब जब्त किया गया है।

टीम भेजकर एक दिन पहले की थी रैकी

सटोरियों का ठिकाना पता लगने पर मोतीनगर पुलिस की एक टीम छापामारी के एक दिन पहले रैकी करने गई थी। जहां फ्लैट में तमाम इंतजामों के साथ सटोरियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई। मोतीनगर टीआई सतीश सिंह ने इस कार्रवाई के पहले एसपी अतुल सिंह व एडिशनल एसपी सिटी विक्रम सिंह कुशवाहा को जानकारी दी। उनके निर्देश पर टीआई दिल्ली रवाना हुए। चूंकि पुलिस सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ा चाह रही थी। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल के बीच मुकाबला शुरू होते ही मोतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह अपनी टीम के साथ फ्लेट में जा घुसे। बदमाश भागने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी को दबोच लिया।

कार्रवाई में कोरोना का डर, दो दिन से घर नहीं गए टीआई

दिल्ली कोरोना हॉट स्पॉट बना हुआ है। इसी बीच सागर से पुलिस टीम क्रिकेट सटोरियों को दिल्ली पहुंची। रास्ते में आरोपियों के साथ भोजन भी करना पड़ा। जिससे टीम के सदस्यों में संक्रमण का डर बना हुआ है। मोतीनगर टीआई सिंह दो दिन से थाने में ही रुक रहे हैं। उनका कहना है कि कोविड टेस्ट कराने के बाद ही घर जाएंगे। टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों को भी उन्होंने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस टीम में एसआई नेहा गुर्जर, दिनेश, मुकेश व साइबर एक्सपर्ट शामिल थे।

खबरें और भी हैं…



Source link