- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Dixit Couple Admitted To Ratlam Medical College, Died While Fighting Dislocations, Husband Died Before Oxygen Was Opened, Wife Also Broke In Disconnection
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 घंटे पहले
एचडीयू वार्ड में भर्ती थे दंपती।
- 5 दिन भर्ती रखने के बावजूद नहीं लिए गए कोरोना टेस्ट के सेम्पल
रतलाम मेडिकल अस्पताल में लापरवाही थमने का नाम ही नहीं ले रही। कई मरीजों की जान कोरोना की बजाय लापरवाही से जा रही है। यहां शनिवार को पहले पति की मौत हो गई। पति के वियोग में पत्नी ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टराें पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन का कहना है कि पांच दिनों से भर्ती होने के बाद भी उनका कोरोना टेस्ट तक नहीं किया गया।
रतलाम मेडिकल कॉलेज के एचडीयू वार्ड में 12 अप्रैल को राजकुमार दीक्षित (74) और उनकी पत्नी प्रकाश (70) को सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती करवाया गया था। यहां उन्हें एसडीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। खास है कि 5 दिनों के बाद भी उनका कोरोना टेस्ट तक नहीं किया गया। इसकी शिकायत उनके परिजन ने मेडिकल अस्पताल प्रबंधन से की थी। इसी बीच, शुक्रवार शाम राजकुमार दीक्षित की स्थिति बिगड़ने लगी। वार्ड में मिलने पहुंचे परिजन ने उनकी ऑक्सीजन की नली खुली देखी। मेडिकल स्टाफ को बताया गया। इसके बाद ऑक्सीजन नली लगाई गई, लेकिन तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसी वार्ड में भर्ती उनकी पत्नी प्रकाश दीक्षित की भी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी भी जान चली गई।
मृतक दंपती के परिजनों ने मेडिकल अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दंपती के दामाद हिमांशु जोशी ने बताया, उनके सास-ससुर पिछले 5 दिनों से मेडिकल कॉलेज के एचडीयू वार्ड में भर्ती थे, लेकिन कोविड टेस्ट के लिए सैंपल ही नहीं लिए गए। यही नहीं, उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए जाने की भी गलत सूचना दी गई। हद तो तब हो गई, जब शुक्रवार शाम उन्हें जानकारी मिली कि उनके ससुर राजकुमार दीक्षित की ऑक्सीजन की नली खुली है।
वह 15 मिनट से तड़प रहे हैं। आनन-फानन में एचडीयू वार्ड में पहुंचे परिजनों ने ऑक्सीजन की नली लगवाई, लेकिन तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी। कुछ घंटों के बाद उनकी पत्नी प्रकाश दीक्षित की भी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इस लापरवाही के मामले पर चुप्पी साधे है।