खुलासा: बोहरा समाज के व्यक्ति ने ही रचा था षड्यंत्र, रेकी कर आरोपियों को बताया महिला अकेली है

खुलासा: बोहरा समाज के व्यक्ति ने ही रचा था षड्यंत्र, रेकी कर आरोपियों को बताया महिला अकेली है



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • The Person Of Bohra Society Had Hatched A Conspiracy, Reiki Told The Accused The Woman Is Alone

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मामला 7 अप्रैल को सैफी मोहल्ले में लूट के प्रयास का, महिला के चिल्लाने पर भाग निकले थे

बोहरा बाखल में 7 अप्रैल को हुए लूट के प्रयास की वारदात के षड्यंत्रकारी बोहरा समाज का व्यक्ति और उसका साथी निकले। षड्यंत्रकारियों और आरोपियों के बीच लूट का माल आधा-आधा बंटना था। षड्यंत्र रचने वाला बोहरा समाज का आरोपी वारदात से पहले रिश्तेदार बनकर महिला के घर भी गया था और इधर-उधर की बाते कर करीब दस मिनट रुका भी था। षड्यंत्रकारी अली असगर पिता अकबरअली खाचरौदवाला है। वह खाचरौद का है। उसके खिलाफ पूर्व में कोई प्रकरण दर्ज नहीं है परंतु असामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहने पर दो साल पहले घर से निकाल दिया था। खुद को प्रॉपर्टी व्यवसायी बताने वाला अली असगर खाचरौद से आकर पत्नी के साथ रतलाम में रहने लगा। रतलाम में अन्नक्षेत्र के पास सिलावटों का वास में उसने अपना मकान भी बनवा लिया है। माणकचौक पुलिस ने दोनों षड्यंत्रकारियों और लूट का प्रयास करने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

चेसिस नंबर से ऐसे पता लगा आरोपियों का

टीआई अय्यूब खान ने बताया चेचिस नंबर से पता किया तो बाइक जावरा के मेवातीपुरा निवासी जफर हुसैन के नाम रजिस्टर्ड निकली। जफर ने पुलिस को बताया यह बाइक विनोबा स्कूल के पास रहने वाले भाणेज शेरू कुरैशी को दे रखी है। फुटेज देख उसने भाणेज शेरू, भाणेज के दोस्त इरफान शाह और फरदीन अंसारी की पहचान की। पुलिस ने तलाश की तो तीनों गायब थे। तीनों आरोपी इरफान शाह (20) निवासी नयापुरा, फरदीन अंसारी (19) निवासी वेदव्यास कालोनी, शेरू कुरैशी (20) निवासी विनोबा नगर के पीछे को पुलिस ने गुरुवार को हाट रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छर्रे वाली पिस्तौल और दो चाकू जब्त हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने इरफान उर्फ भूरिया गफ्फार अंसारी (34) निवासी मोमिनपुरा तथा अली असगर खाचरौद वाला (52) निवासी सिलावटों का वास के कहने पर वारदात की जानकारी दी।

बाइक छोड़कर भाग गए थे आरोपी- बोहरा बाखल सैफी मोहल्ले में 7 अप्रैल दोपहर 3:15 बजे रजिया पति इशाक अली साबूवाला के घर में तीन युवक घुसे। एक ने मुंह दबाकर पिस्तौल दिखाकर धमकाया। दो युवक पास में खड़े थे। रजिया चिल्लाई तो पास के कमरे में सो रहा उनका बेटा इस्माइल आया। उसे देख तीनों भाग गए। इस्माइल ने पीछा किया परंतु आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। बाइक की नंबर प्लेट नहीं थी। मौके से भाग रहे आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।

आधा-आधा माल बांटने का सौदा हुआ था- टीआई अय्यूब खान ने बताया अली असगर और इरफान दोस्त हैं। अली असगर ने भूरिया उर्फ इरफान को बताया था कि रजिया का पति और उसके बेटे का कुवैत में बिजनेस है। बेटा इस्माइल कुछ दिनों पहले ही कुवैत से आया है। उसके घर में नकदी-गहने मिल सकते हैं। इरफान शाह ने लूट के लिए फरदीन और शेरू को राजी किया। लूट का माल आधा-आधा बांटने की बात तय हुई। धमकाने के लिए इरफान उर्फ भूरिया ने दो चाकू और छर्रे वाली खिलौने की पिस्तौल दी थी। योजना थी कि रजिया को धमकाकर रस्सी से बांध देंगे और नकदी गहने लूट लेंगे। भूरिया उर्फ इरफान ने मकान भी दिखाया। वारदात से पहले अली असगर रिश्तेदार बनकर रजिया के घर गया और बातचीत की। वापस आकर अली असगर ने बताया रजिया अकेली है। तीनों आरोपी घर पहुंचे। रजिया के चिल्लाने पर इस्माइल आया। उसे देख तीनों भाग निकले।

खबरें और भी हैं…



Source link