बुरी खबरों के बीच जिंदगी की खुशनुमा तस्वीर: कोरोना पॉजिटिव गर्भवती को ऑक्सीजन बेड दिलाने 8 अस्पताल भटका पति, रात 1 बजे मिली मदद; सेहतमंद बच्चे को दिया जन्म

बुरी खबरों के बीच जिंदगी की खुशनुमा तस्वीर: कोरोना पॉजिटिव गर्भवती को ऑक्सीजन बेड दिलाने 8 अस्पताल भटका पति, रात 1 बजे मिली मदद; सेहतमंद बच्चे को दिया जन्म


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Corona positive Pregnant To Get Oxygen Bed 8 Hospital Stray Husband, Help At 1 O’clock At Night; Gave Birth To A Healthy Child

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सोशल मीडिया पर दोस्त से मिले मोबाइल नंबर पर अनजान व्यक्ति ने की मदद

एक पति कोरोना पॉजिटिव गर्भवती पत्नी को ऑक्सीजन वाला बेड दिलाने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि 8 अस्पतालों में भटकता रहा। गुरुवार रात 1 बजे हमीदिया अस्पताल के सामने एंबुलेंस में पत्नी को सांस लेने में हो रही तकलीफ को देखते हुए पति दुआ कर रहा था, तभी किसी सोशल मीडिया फ्रेंड ने भोपाल के एक व्यक्ति का नंबर उपलब्ध कराया। पति ने जब उस पर फोन लगाया तो उस व्यक्ति ने तुरंत ही रेडक्रॉस अस्पताल में गर्भवती को बेड दिलवाया, लेकिन यहां डिलीवरी की व्यवस्था न होने पर दूसरे अस्पताल में महिला को शिफ्ट कराया, जहां महिला ने शाम 5:30 बजे स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

आपबीती… जेपी में एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन आरटीपीसीआर में पत्नी पॉजिटिव निकली

मेरी पत्नी गर्भवती थी। 13 अप्रैल को उसे सांस लेने में तकलीफ हुई तो मैं उसे जेपी अस्पताल ले आया। यहां आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ। इसी बीच एंटीजन टेस्ट हुआ, जो निगेटिव आया। 2 दिन बाद आरटीपीसीआर रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकली। इसके बाद पत्नी की बहुत ज्यादा तबियत खराब होने लगी। मैंने अपनी रिस्क पर गुरुवार को जेपी से उसे डिस्चार्ज कराया। इसके बाद एंबुलेंस लेकर उसे ऑक्सीजन वाला बेड दिलाने के लिए पहले चिरायु, नेशनल, सुल्तानिया, बंसल सहित 8 अस्पताल घूमा, लेकिन कहीं पर भी बेड खाली नहीं था। आखिरी में हमीदिया पहुंचा। यहां रात साढ़े 12 बजे तक कोविड वार्ड के सामने एंबुलेंस में पत्नी को लेकर खड़ा रहा।

ऐसे में एक परिचित ने भाजपा के नेता राहुल कोठारी का नंबर दिया। कहा- शायद बात बन जाए। ईश्वर को याद करते हुए उन्हें फोन लगाया। पूरी बात बताई। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस चले जाओ। रात 2 बजे किसी तरह रेडक्राॅस पहुंचा। यहां पर डॉक्टरों ने पत्नी ऑक्सीजन वाला बेड दिया। यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं था, इसलिए अस्पताल प्रबंधन और राहुल ने कोआर्डिनेट करके एक स्त्री रोग विशेषज्ञ वर्षा जैन को ढूंढा। उन्होंने बावड़ियाकलां स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में शिफ्ट करने कहा, जहां ऑपरेशन से पत्नी ने शाम साढ़े पांच बजे बेटे को जन्म दिया। कोरोना पॉजीटिव मां अभी अस्पताल में हैं। वहीं, बेटे को देखभाल के लिए एक अन्य अस्पताल शिफ्ट किया।
(-जैसा कि प्रतीक्षा के पति शिवम दुबे ने बताया)

खबरें और भी हैं…



Source link