- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Cricket Speculators Were Feeding Sagar’s Betters From Delhi, The Police Pressed On Meeting Their Bookies
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- भास्कर ने किया था कराेड़ाें के सट्टे का खुलासा, सटाेरियाें काे आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
माेतीनगर पुलिस ने शहर के लाेगाें काे आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए सागर और हरियाणा के नामी सटाेरियाें काे दिल्ली के द्वारका इलाके से पकड़ा है। 12-13 लाेग पकड़े गए हैं। पुलिस काे नकदी ताे नहीं मिली, लेकिन माेबाइल जब्त हुए हैं। उनके माेबाइल डाटा से सागर व आसपास के क्रिकेट सटाेरियाें के पर्दाफाश की पूरी उम्मीद है। पकड़े गए सटाेरियाें में एक लक्ष्मीपुरा निवासी पान पैलेस का संचालक माेंटी भी शामिल है। उसके तार विदेशाें में बैठे क्रिकेट सटाेरियाें से जुड़े हुए हैं। पुलिस काे हाल ही में रायपुर में पकड़े गए राजीव नाम के एक क्रिकेट सटाेरिए की भी तलाश है। यहां बता दें कि आईपीएल क्रिकेट सट्टे काे लेकर हाल ही में दैनिक भास्कर ने खबर छापी थी। पुलिस मुखबिर और बुकी तलाश करके सटाेरियाें तक पहुंची।
10 घंटे चली पूछताछ, आज हाे सकता है खुलासा
माेतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि सागर के सटाेरिए मास्टर आईडी के जरिए दिल्ली में बैठकर क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे। उनसे हरियाणा और सागर शहर के सटाेरिए जुड़े हुए थे। पुलिस काे शहर में उनके कुछ बुकी से इस गिराेह पता चला था। पुलिस ने बुकी काे भराेसे में लिया और दिल्ली के द्वारका में बैठे क्रिकेट सटाेरियाें तक पहुंचे। गुुरुवार काे हुए राजस्थान राॅयल्स और दिल्ली कैपिटल के मुकाबले में कराेड़ाें सट्टा लगा हाेने का अनुमान है।
पकड़े गए सटाेरियाें में हरियाणा व दिल्ली के भी हैं। उनके माेबाइल जब्त किए गए हैं। शनिवार काे पकड़े गए सटाेरियाें के नामाें का खुलासा हाेगा। पूछताछ चल रही है। एडिशनल एसपी सिटी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि बड़े सटाेरिए हैं। उनसे पूछताछ में कई खुलासे हाे सकते हैं। कार्रवाई में कुछ समय लग रहा है। काेशिश है कि क्रिकेट सटाेरियाें की पूरी चैन का खुलासा हाे। पुलिस ने पिछले साल भीतर बाजार इलाके में छापा मारकर 63 लाख रुपए नकद जब्त किया था। कटरा, बाहुबली काॅलाेनी, रामपुरा, भीतरबाजार इलाके के क्रिकेट सटाेरियाें के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।