- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Movement On 7 Routes Was Restricted, The Police, Who Got Caught On The Road By Putting A Checking Point, Interrogated, Sent To The Temporary Jail Without Getting A Mask.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तीन मढिय़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस व प्रशासन ने सख्ती शुरू की, सुबह और शाम को घर तक पहुंच रहा दूध व फल, सब्जी
सागर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को सागर में 324 नए संक्रमित मरीज मिले। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार में सख्ती बढ़ा दी है। बगैर किसी काम के सड़कों पर घूमने वालों को पकड़कर अस्थाई जेल भेजा जा रहा है।
शनिवार को सुबह से ही पुलिस की सख्ती रही। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के 7 रास्तों पर लोगों के आवागमन पर पूूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक उक्त मार्गों पर पुलिस पॉइंट लगाकर चेकिंग करती रही। गोपालगंज, तीन मढिय़ा, सिविल लाइन समेत अन्य मार्गों पर आवाजाही करने वालों को पुलिस ने पकड़ा गया। पूछताछ की। इस दौरान लोगों ने मेडिकल और अस्पताल जाने की बात कही। इस पर पुलिस ने उनके पास दवा के पर्चों की जांच की। वहीं संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने वालों को पकड़कर अस्थाई जेल भेजा गया। इधर, कोरोना कफ्र्यू के दौरान लोगों को आवश्यक वस्तुएं दूध, फल, सब्जी और किराना सामग्री घर तक होम डिलेवरी की जा रही है। यहां बता दें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सागर में 21 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू है।
कोरोना कफ्र्यू के दौरान गोपालगंज मार्ग पर सन्नाटा।
इन मार्गों पर आवागमन रहा प्रतिबंधित
-कोतवाली थाना: कटरा से राधा तिराहा तक और कटरा से विजय टाकीज तक, थाने के सामने का मार्ग। -मोतीनगर थाना क्षेत्र: मोतीनगर चौराहा से चमेली चौक तक का मार्ग। -केंट थाना क्षेत्र: रेलवे पुल के पास से वाया भगवानगंज, कबूला पुल मार्ग। -गोपालगंज थाना: कृष्णोगंज से तीन मढिय़ा तक का मार्ग। -मकरोनिया थाना: मकरोनिया चौराहे से रजाखेड़ी बजरिया तक का मार्ग। -सिविल लाइन थाना: आईजी कार्यालय से सिविल लाइन चौराहा मार्ग। -बहेरिया थाना: होटल दीपाली से मरियम चौक तक का मार्ग।