Hero MotoCorp की इस ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को टच पाइंट पर जाकर या तो QR कोड स्कैन कर सकते हैं या फिर +918367796950 नंबर पर अपने फोन से कॉल कर सकते हैं.
Hero MotoCorp की इस ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को टच पाइंट पर जाकर या तो QR कोड स्कैन कर सकते हैं या फिर +918367796950 नंबर पर अपने फोन से कॉल कर सकते हैं.
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है की ये कंपनी की सेल्स और आफ्टर सेल्स सर्विस को कॉन्टैक्टलेस बनाएगा और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए एक बेहतर कदम भी होगा.ग्राहक इसकी मदद से सामान्य जानकारी, ट्रांजैक्शन, लोकेशन आधारित सर्विस और अन्य कई प्रश्नों के उत्तर वॉट्सऐप पर पा सकते हैं.ऐसा करने से ग्राहकों को शोरूम तक आने की जरुरत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: Business Tycoon कुमार मंगलम बिड़ला ने खरीदी 9 करोड़ रुपये की ये लग्जरी कार, जानें सबकुछ
कैसे करें इस सर्विस को यूज – इस ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को टच पाइंट पर जाकर या तो QR कोड स्कैन कर सकते हैं या फिर +918367796950 नंबर पर अपने फोन से कॉल कर सकते हैं. सर्विस के एक बार एक्टिवेट होने के बाद हीरो मोटोकॉर्प के ग्राहक सभी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं.इसमें ग्राहक सर्विस बुकिंग, रियल टाइम स्टेटस चेक, करीबी वर्कशॉप लोकेशन, डिजिटल इनवॉइस और गाड़ी की जानकारी के साथ बुकिंग की भी जानकारी भी ले सकते हैं.यह भी पढ़ें: Online Driving License के लिए कैसे करें अप्लाई? नहीं है जानकारी, तो यहां देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
कोरोना के पहले लॉकडाउन के बाद ऑटो निर्माता कम्पन्यियों को नुक्सान का सामना करना पड़ा था. कोरोना के तेजी से फैलने के चलते गाड़ियों का प्रोडक्शन और सेल सब बंद हो गया था. हाला की कुछ महीनों से ऑटो सेक्टर ने अच्छी रिकवरी की है पर कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए डर फिर से बनने लग गया है. अगर दुबारा से कम्पलीट लॉकडाउन लगता है तो ऑटो के साथ सभी अन्य उद्योगों और बड़ी कंपनियों पर बुरा असर देखने को मिल सकता है. इस समय सभी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी अपनी रफ़्तार पकड़ने में लगी हुई है.