भोपाल के हमीदिया से रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी हो गए हैं. (सांकेतिक तस्वीर)
Corona में चोरी: Madhya Pradesh Capital भोपाल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी. यहां के सरकारी हमीदिया अस्पताल से चोर 800 रेमडेसिविर इजेक्शन ले उड़े. पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है.
इधर सरकार ने दावा किया है कि अब तक 42 हजार इंजेक्शन की सरकारी सप्लाई आ चुकी है. आज 9 हजार 788 इंजेक्शन और आ रहे हैं. 50 हजार इंजेक्शंस की सप्लाई का आर्डर दिया गया है, जिसकी डिलेवरी अगले तीन दिन में होगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह फोन पर अफसरों से चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए. मुख्यमंत्री ने अफसरों को प्रदेश में ऑक्सीजन इंजेक्शन और दूसरी सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के मंत्रियों से लगातार संपर्क करने और व्यवस्थाएं जुटाने को कहा है.