Last Updated:
रायसेन में 6 साल की मासूम से हैवानियत के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं. आरोपी सलमान की गिरफ्तारी नहीं होने से जिलेभर में तीखा विरोध शुरू हो गया है. प्रदर्शन की आग अब राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है. मंडीदीप में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद भीड़ और उग्र हो गई. इसके असर से भोपाल-जबलपुर-नागपुर हाईवे करीब तीन घंटे जाम रहा.
रायसेन/ भोपाल. 6 साल की मासूम से हैवानियत मामले ने रायसेन में पूरे क्षेत्र को हिला दिया है. आरोपी सलमान अब तक फरार है. उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है. रायसेन जिले में सुबह से प्रदर्शन शुरू हो गए. भीड़ कई इलाकों में सड़क पर उतर आई. लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन की आग अब राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है. मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में हालात बिगड़ गए. पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन और उग्र हो गया. सैकड़ों लोग हाईवे की ओर बढ़ गए. इससे भोपाल-जबलपुर-नागपुर हाईवे पर भारी जाम लग गया. मिसरोद, 11 मील, राधापुरम और कृष्णापुरम इलाके में वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं.
पुलिस ने बताया कि करीब 3 घंटों तक वाहन फंसे रहे. लोगों को समझाइश देकर हाईवे से हटा दिया गया है. यहां अचानक से हाईवे पर भीड़ बढ़ने और रास्तों में जाम की स्थिति को खुलवाने के लिए अफसरों ने तमाम प्रयास किए हैं. इधर, जाम में फंसे वाहनों ने कहा कि पुलिस चेकिंग के लिए तो जगह-जगह खड़ी मिलती है, लेकिन जाम में सारे के सारे पुलिस वाले गायब थे. यहां यात्री घंटों फंसे रहे. कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी परेशानी में रहे. हाईवे जाम का असर राजधानी के कई हिस्सों में दिखा. भोपाल से जबलपुर और नागपुर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग भी नहीं मिल सका. कई एम्बुलेंस भी जाम में फंस गईं.
रायसेन और भोपाल दोनों जिलों में तनावपूर्ण स्थिति
न्यूज 18 की टीम ने ग्राउंड जीरो से स्थिति की रिपोर्टिंग की. टीम ने देखा कि पुलिस बार-बार भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही थी. लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे. भीड़ का गुस्सा इस घटना को लेकर लगातार बढ़ रहा है. लोगों का कहना है कि आरोपी सलमान को तुरंत पकड़ा जाए. वे चाहते हैं कि ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई हो. पुलिस का कहना है कि टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. ग्रामीण और शहरी इलाकों में तलाशी जारी है. लेकिन आरोपी का अभी पता नहीं लग पाया है. फिलहाल रायसेन और भोपाल दोनों जिलों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस पूरे हाईवे पर नजर बनाए हुए है. अधिकारियों का मानना है कि हालात को सामान्य करने में कुछ समय लगेगा.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें