- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- The Farmer Was Sleeping On The Field, Beaten With Sticks And Sticks, When He Did Not Mind, He Killed Him With A Sharp Sharp Weapon, People Laid The Dead Body On The Road And Jammed It.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना(कैलारस)2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेखपुर फाटक के पास एमएस रोड पर जाम
- मारने वाले बदमाशों के नाम अज्ञात हैं, घटना से कैलारस क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है
- लोगों का कहना कब लगेगी इन घटनाओं पर रोक
मुरैना(कैलारस)। कैलारस थान क्षेत्रार्न्तगत शेखपुरा गांव के हार में अपने खेत के ट्यूबवेल पर सो रहे किसान राजू त्यागी की शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को अज्ञात लोगों ने निर्मम हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले उसे लाठी डंडों से पीटा तथा बाद में तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने वालों के नाम फिलहाल अज्ञात हैं, पुलिस मामले की जांच में लग गई है। ग्राम शेखपुर निवासी किसान राजकिशोर उर्फ राजू त्यागी पुत्र अमर सिंह त्यागी, उम्र 40 वर्ष, अपने खेतों में खड़ी लूसन की खेती में पानी देने गया था। पानी देने के बाद रात को ही वह अपने ट्यूबवेल पर बाहर पंखा लगाकर खटिया पर सो गया। रात में अज्ञात बदमाश आए तथा उन्होंने पहले लाठी-डंडों से
घटनास्थल पर पड़ा मृतक का शव
उसे पीटा तथा बाद में धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी। अल सुबह जैसे ही कैलारस थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली, एसडीओपी शशिभूषण रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर क्षेत्रीय विधायक भी पहुंच गए थे। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शेखपुर फाटक के पास एमएस रोड पर मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। जब पुलिस वहां पहुंची तथा बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोगों ने चक्काजाम खत्म किया।