- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- “Sisters Are Folding Their Hands To Go Home For The Good Of All, In Return, With Folded Hands, The Woman Also Said Starve The Children.”
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर8 घंटे पहले
महिला को हाथ जोड़कर समझाते ASI अनार सिंह यादव।
- शहर के थाटीपुर चौराहा पर ASI ने महिला सब्जी वाले के जोड़े हाथ तो मिला जवाब
बाजारों और सड़कों पर सख्ती के बाद भी लोग निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस कारण पुलिस की परेशानी बढ़ती जा रही है। रविवार दोपहर थाटीपुर चौराहा पर सब्जी का ठेला लगाए खड़ी एक महिला से जब ASI अनार सिंह यादव ने हाथ जोड़कर समझाते हुए कहा- बहन हाथ जोड़ रहे हैं सबकी भलाई के लिए घर चली जाओ, बदले में हाथ जोड़कर महिला भी बोली- बच्चों को भूखा मार दें।
यह सुनकर ASI के होश उड़ गए। हालांकि उन्होंने फिर से निवेदन किया तो महिला वहां से जाने को तैयार हो गई। उसे समझाया गया कि यह उन्हीं लोगों की सुरक्षा के लिए है। साथ ही व्यापार करने के लिए सुबह तीन घंटे छूट दी जा रही है। कई जगह पुलिस ने इस तरह निवेदन कर लोगों को घरों में रहने के लिए समझाइश दी है, लेकिन लोग कहां मानने वाले थे जरा मौका मिला तो निकल आए सड़कों पर।
इसके बाद पुलिस ने सख्ती भी बरती है। हजीरा के बाजारों में सुबह-सुबह डंडा भी चलाना पड़ा है। पुलिस को आता देख व्यापारी दुकानों के शटर बंद कर भाग जाते हैं। पुलिस दल के वहां से निकलने पर फिर शटर खोलकर धंधा शुरू कर देते हैं। पुलिस ने बाजारों के अलावा सड़कों पर चालान की कार्रवाई कर जुर्माना वसूला है।
इंदरगंज में बिना कारण बाहर निकले दो युवकों से ऊठक बैठक करवाते हुए पुलिस
कैसा रहा कोरोना कर्फ्यू का चौथा दिन
रविवार सुबह होते ही शहर में बाजार खुल गए थे। कर्फ्यू में सुबह 6 से 9 बजे तक सब्जी, दूध, फल, ब्रेड के लिए छूट दी गई है। पर सब्जी, दूध की आड़ में बाजारों में किराना, स्वीट्स शॉप व अन्य दुकानें खुल जाती हैं। रविवार सुबह 9 बजने के साथ ही पुलिस डंडा लेकर शहर के बाजारों व मंडियों की तरफ निकली। पुलिस के तेवर देखकर लोगों ने तत्काल शटर डाउन कर दुकाने बंद कर दी।
पुलिस ने जिसको भी बाहर खड़ा देखा तो सख्ती से समझाया। महिलाओं से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि कलेक्टर-एसपी द्वारा बनाए गए नियमों व व्यवस्था में सहयोग करें। सुबह 9.30 बजे तक पूरे शहर में बाजार बंद हो गए। बाजार सूने होने पर लोग सड़कों पर तफरी करने निकल रहे हैं। जिन्हें शहर के विभिन्न प्वाइंट पर चेकिंग में पकड़कर पुलिस ने जुर्माना वसूला है। रविवार दोपहर तक 300 लोगों पर जुर्माना किया जा चुका था।
मुरार में आइसक्रीम पार्लर को सील करती एसडीएम पुष्पा पुषाम
आइसक्रीम पार्लर सील, 5 पर FIR
रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने काफी सख्ती बरती है। पुलिस ने इंदरगंज इलाके में बिना कारण सड़कों पर निकले दो युवकों को उनकी गलती का अहसास कराने के लिए कान पकड़वा कर ऊठक बैठक लगवाई है। साथ ही उनका चालान भी किया है। इसके साथ ही दिन भर में 5 FIR हुई हैं। साथ जिला प्रशासन ने भी कई दुकानों को सील किया है। मुरार में जैन मंदिर के सामने गली में आनंद मिष्ठान भंडार का आइसक्रीम पार्लर खुला हुआ था। पार्लर संचालक अजय सचदेवा शटर डाउन कर अंदर बैठे थे। बाहर एक लड़का बैठा था जैसे ही ग्राहक आता वह आइसक्रीम अंदर से निकालकर दे देते। SDM पुष्पा पुषाम को यह पता लगा। उन्होंने पटवारी दीवान सिंह को कस्टमर बनाकर आइसक्रीम लेने भेजा। जैसे ही दुकानदार ने शटर खोलकर आइसक्रीम दी टीम ने उसे पकड़ लिया। तत्काल दुकान सील की है।
पुलिस वाहनों में गाना बजाकर लोगों को दी जा रही समझाइश
शहर में पुलिस लोगों को घर में ही रहने के लिए समझाइश देने के लिए पुलिस वाहनों में गाने भी बजा रही है। थाने के वाहन पर ऊपर स्पीकर लगाकर गाना बजाया जा रहा है “डंडे का इस्तेमाल मुझे आता है, लेकिन तेरे बाल बच्चों का ख्याल आ जाता है।” साथ ही अन्य तरह के गाने बजाए जा रहे हैं। इसके बाद भी यदि कोई नहीं समझता है तो उसे डंडे का इस्तेमाल दिखाया भी जाता है।
रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा, सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुले रहे
IG ने ली पुलिस अफसरों की क्लास
शहर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़क पर लोगों के लगातार निकलने पर शनिवार को IG ग्वालियर अविनाश शर्मा ने पुलिस अफसरों और जवानों की अच्छे से क्लास ली है। IG ने वायरलेस पर आने के बाद सीधे ASP, CSP, DSP, TI को चेतावनी दी है कि वह किसी भी तरह सड़कों पर घूमने वालों को रोकें। उन्होंने कहा कि वह खुद दो से तीन घंटे घूम रहे हैं, लेकिन जिले के अन्य अफसर भी फ्रंट पर रहकर एक्शन लें। यह समय है जब पुलिस आगे बढ़कर सभी को इस वायरस से बचा सकती है।