समस्या: स्ट्रीट लाइट खराब, सड़कों पर अंधेरा, अंधेरे के कारण वारदात होने का खतरा

समस्या: स्ट्रीट लाइट खराब, सड़कों पर अंधेरा, अंधेरे के कारण वारदात होने का खतरा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर की कुछ कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोग परेशान हैं। कई काॅलोनियों में तो 1 माह से स्ट्रीट लाइट नहीं सुधारी गई। लोगों की शिकायत है कि नगरपालिका में कई बार सूचना देने के बाद भी लाइट नहीं सुधारी जा रही है। शहर के कुछ कॉलोनियों में चोरी की वारदातें भी बढ़ी है जिसे लेकर लोगों में भय है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से लोग घरों से बाहर निकलने में भी हिचक रहे हैं।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आईटीआई रोड रसूलिया और मालाखेड़ी रोड स्थित कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। इस कारण सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। कोरोना कर्फ्यू के कारण अपने घरों के आसपास ही बाहर निकल पा रहे हैं, ऐसे में लाइट नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

यहां हो रही दिक्कत
श्रीकमला हाईटेक सिटी कॉलोनी कुलामड़ी रोड निवासी सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मकान 125 के सामने व अन्य स्थानों पर कॉलोनी में कुल 3 स्ट्रीट लाइट विगत 15-20 दिन से बंद हैं, जिससे कॉलोनी में अंधेरा रहता है। नगरपालिका में संबंधित विभाग से 15 दिन से निवेदन किया जा रहा है किन्तु समस्या का निराकरण नहीं किया गया।

हाउसिंग बोर्ड निवासी नारायण कुमार ने बताया उनके मोहल्ले में भी कई स्ट्रीट लाइट बंद है। लंबे समय से इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। रसूलिया के निवासियों ने भी स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या के बारे में बताया।

स्ट्रीट लाइट चालू कराएंगे

  • संबंधित विभाग के इंजीनियरों को सूचित कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। जहां भी स्ट्रीट लाइट बंद है। उन्हें ठीक करा कर चालू किया जाएगा। – आरसी शुक्ला, एई नपा

खबरें और भी हैं…



Source link