- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- All Closed Till 26 Morning In Bhopal, More Strict This Time: Only Offices Of Essential Services Will Open
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
- इंदौर, विदिशा, राजगढ़, रतलाम, बड़वानी, उज्जैन में भी एक हफ्ते बढ़ा, बाकी जिलों में भी संकेत
- उज्जैन में शादी सीजन देखते हुए ज्वेलरी, बर्तन, जूते, कपड़े की दुकानें, ब्यूटी पार्लर को छूट
मध्यप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का दूसरा चरण शुरू हो गया है। शनिवार को राज्य सरकार ने भोपाल, इंदौर, बड़वानी, रतलाम, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़ में कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह यानी 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। भोपाल में सिर्फ अत्यावश्यक सेवाओं के सरकारी दफ्तर खुलेंगे, बाकी सभी बंद रहेंगे। अभी तक सरकारी दफ्तर को छूट दी गई थी। वहीं, इंदौर में फल-सब्जी, किराना, दुकान शाम 4 बजे तक खुलेंगी।
दूध शाम 7 बजे तक मिलेगा। पेट्रोल पंप, बैंक, एटीएम के साथ सीए व कर सलाहकार के दफ्तर भी खुल सकेंगे। उज्जैन में शादी का सीजन देखते हुए ज्वेलरी, बर्तन, कपड़ा, जूते, सौंदर्य प्रसाधन आदि की दुकानें सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। शादियों में 50 लोग जा सकेंगे। शासन ने इन जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी से चर्चा के बाद यह फैसला लिया। अभी 31 जिलों में कोरोना कर्फ्यू चल रहा है। कुछ जगह 22 अप्रैल तो कहीं 26 अप्रैल तक है। इसे भी 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है।
प्रदेश में 11269, भोपाल में 1679 नए पॉजिटिव, राहत; 6497 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट 82.72%
प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 11 हजार से ज्यादा (11269) नए संक्रमित मिले। इसी के साथ एक्टिव केस बढ़कर 63 हजार 889 हाे गए। 66 माैतें भी हुईं। राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट सुधरने लगा है। एक दिन में 6497 मरीज स्वस्थ हाेकर घर लाैट गए। ये नए मरीजाें का 57 फीसदी है। फिर भी संक्रमण बेकाबू है।
इंदौर में ही 10 हजार 605 और भोपाल में 8539 एक्टिव केस हो गए हैं। यही नहीं ग्वालियर में भी पांच हजार एक्टिव केस पार हो गए हैं और जबलपुर में 4209 सक्रिय मरीज हैं। जांचें बढ़ने के बावजूद पॉजिटिविटी रेट में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को 52 हजार 568 जांच हुई और 21.50 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई। अब ज्यादातर बड़े जिलों में एक्टिव केस भी 500 से अधिक हाे गए हैं।