IPL 2021: बैंगलोर ने कोलकाता को हराया, अंक तालिका में टॉप पर बरकरार (फोटो-पीटीआई)
IPL 2021, RCB VS KKR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में टॉप पर जगह बरकरार रखी है. बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB VS KKR) का शानदार प्रदर्शन जारी है. रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बैंगलोर ने कोलकाता को हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 204 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में कोलकाता की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी. बैंगलोर की जीत में एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल ने अहम भूमिका अदा की. डिविलियर्स ने महज 34 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए. वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाते हुए 49 गेंदों में 78 रन बनाए.