DC vs PBKS: दिल्ली और पंजाब दोनों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं.
DC vs PBKS Playing 11: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच 26 मुकाबले खेले गए हैं. दिल्ली को 11 मैच में जीत मिली है, जबकि 15 मैच पंजाब ने जीते हैं.
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर दिल्ली और पंजाब दोनों ने दो-दो मुकाबले खेले हैं. दोनों को एक-एक मैच में जीत भी मिली है. दिल्ली ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से मात दी थी. लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे राजस्थान रॉयल्स से तीन विकेट से हार मिली थी. वहीं पंजाब ने पहले मैच में राजस्थान को 4 रन से हराया था. दूसरे मैच में उसे चेन्नई से 6 विकेट से हार मिली. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. दूसरी पारी में ओस पड़ती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना चाहती हैं.
दिल्ली और पंजाब के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें पंजाब किंग्स की टीम आगे है. दोनों के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं और इनमें से पंजाब को 15 में जीत मिली है. 11 मैच दिल्ली ने जीते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत, मार्कस स्टाेइनिस, क्रिस वोक्स, ललित यादव, आर अश्विन, कागिसो रबाडा, आवेश खान, लुकमान मेरिवाला.पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 : मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, जलज सक्सेना, मोहम्मद शमी, रिली मेरिडिथ और अर्शदीप सिंह.