IPL 2021 Live score: RCB और KKR के बीच महामुकाबला, कुछ देर में शुरू होगा मैच

IPL 2021 Live score: RCB और KKR के बीच महामुकाबला, कुछ देर में शुरू होगा मैच


चेन्नई: रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल सीजन 2021 का 10वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा. विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर टीम का टारगेट जीत की हैट्रिक लगाना होगा.

IPL 2021 RCB vs KKR: मैच का Live score देखने के लिए यहां क्लिक करें

रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर की ताकत 

रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर के लिए स्पिन फिर से एक महत्वपूर्ण हथियार होगा, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पिछले मैच में स्पिन का सामना करने में घुटने टेकते हुए लेग स्पिनर राहुल चाहर को चार विकेट दे दिए थे. कोलकाता की टीम 10 रनों से ये मैच हार गई थी. आरसीबी के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में एक स्टिकी पिच पर अहम भूमिका निभाई, क्योंकि उन्होंने गेंद को घुमाया और SRH के बल्लेबाजों को अपना विकेट गंवाने पर मजबूर कर दिया.

कोलकाता नाइट राइडर्स की ताकत 

केकेआर के पास भी एक बहुत मजबूत स्पिन गेंदबाजी लाइनअप है. मुंबई के खिलाफ केकेआर का मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और उसे 13 मैचों में 12वीं हार का सामना करना पड़ा. डेथ ओवरों में अपनी शानदार गेंदबाजी से आंद्रे रसेल ने छह विकेट लिए, लेकिन बल्लेबाजी में वह फिर से नाकाम रहे. वह दो मैचों में केवल 14 रन ही बना पाए हैं. दिनेश कार्तिक पर भी बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा. नितीश राणा ने बल्लेबाजी में प्रभावित किया है, लेकिन शुभमन गिल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए. केकेआर को इस युवा बल्लेबाज से अब अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 

टीमें:

कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, नीतीश राणा, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण सीवी, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, संदीप वॉरियर, प्रसिद्ध कृष्णा, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, पवन नेगी.

रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, फिन एलन (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), पवन देशपांडे, वॉशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्ड्सन, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डेनियल क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भारत.

 





Source link