नई दिल्ली: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 11वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब से चंद लम्हों के बाद खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस ये बात जानने के बेकरार हैं कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारेगी.
प्वाइंट टेबल में कौन ऊपर?
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने अब तक आईपीएल के 14वें सीजन में 2 मुकाबले खेले हैं और उसे 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा. वहीं पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने भी 1 में जीत और 1 में शिकस्त पाई है. प्वाइंट टेबल की बात करें तो दिल्ली चौथे और पंजाब 7वें नंबर पर है.
Head to Head में कौन आगे?
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का अब तक 26 बार आमना-सामना हुआ है. पंजाब ने इन मुकाबलों में 15 बार जीत हासिल की है. जबकि दिल्ली ने महज 11 बार बाजी मारी है.
पंजाब किंग्स की पूरी टीम: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, जाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, जाय रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रिले मेरेडिथ, अर्शदीप सिंह.
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करेन और सैम बिलिंग्स.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान और एनरिच नॉर्टजे.
टॉस का वक्त: भारतीय समयनुसार शाम 7:00 बजे
मैच शुरू होने का वक्त: भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे
मैदान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, महाराष्ट्र