IPL 2021, SRH vs MI: चौका रोकते वक्त बुरी तरह गिरा मुंबई का ये फील्डर, Video देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

IPL 2021, SRH vs MI: चौका रोकते वक्त बुरी तरह गिरा मुंबई का ये फील्डर, Video देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप


चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को खेले गए आईपीएल मैच में एक मजेदार वाकया देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार है.

फनी तरीके से मैदान पर गिरे ट्रेंट बोल्ट

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के पांचवें ओवर में क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने एक कड़क शॉट खेला और मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे ट्रेंट बोल्ट गेंद को रोकने के लिए पीछे भागे, लेकिन अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह काफी फनी तरीके से मैदान पर गिरे और चौके को भी बचा नहीं सके.

वायरल हो रहा वीडियो

ट्रेंट बोल्ट की इस तरह की फील्डिंग देखकर गेंदबाज क्रुणाल पांड्या काफी नाराज हुए. ट्रेंट बोल्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार है.

 

हैदराबाद की लगातार तीसरी हार 

मुंबई इंडियंस ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और अब वह चार अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, हैदराबाद को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और टीम को अभी भी इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को 19.4 ओवर में 137 रन पर ढेर कर दिया.





Source link