KKR vs RCB: विराट कोहली की आरसीबी सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs RCB: विराट कोहली की आरसीबी सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11


IPL 2021 का 10वां मुकाबला बैंगलोर और कोलकाता के बीच खेला जा रहा है.

KKR vs RCB Playing 11: आईपीएल में बैंगलोर और कोलकाता के बीच 26 मुकाबले खेले गए हैं. केकेआर से 14 में जीत दर्ज की है जबकि 12 मैच बैंगलोर ने जीते हैं.

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 का 10वां मुकाबाल चेन्नई के चेपॉक मैदान में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. कोहली ने आज आरसीबी के अंतिम एकादश में तीन सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया है. पिछले मैच में बाहर रहने वाले रजत पाटीदार की वापसी हुई है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

चेन्नई की पिच पर विराट की टीम आरसीबी ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं. वहीं  कोलकाता ने चेन्नई के इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराकर सीजन में जीत से आगाज किया लेकिन अगले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी.

बैंगलोर और कोलकाता के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें केकेआर टीम आगे है. दोनों के बीच अभी तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं और इनमें से केकेआर से 14 में जीत दर्ज की है जबकि 12 मैच बैंगलोर ने जीते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, ऑयन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्तीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11 : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल









Source link