- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Waiting For Patients Doing Seva Kunj Hospital On Kanadia Road, Minister Visits The Forgotten Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विधायक ने सेवाकुंज अस्पताल पह�
प्रदेश शहर इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इधर, शासन-प्रशासन का ध्यान शहर के कनाड़िया क्षेत्र में 300 बिस्तरों का अस्पताल मरीजों के इंतजार में है, लेकिन शायद तक यह अस्पताल कागजों पर ही सिमट कर रह गया है।
सोमवार सुबह कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और प्रेमचंद गुड्डू की पुत्री रीना बोरासी सहित कई कांग्रेसी नेता कनाड़िया रोड स्थित सेवा कुंज अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों और स्टाफ से चर्चा की गई, तो उनका कहना था कि हमारी पूरी तैयारी है। ऑक्सीजन का बड़ा सैपरेट टैंक भी है, लेकिन सिर्फ ऑक्सीजन नहीं है। हम 300 मरीजों का उपचार कर सकते हैं, जिसके बाद विधायक संजय शुक्ला ने विश्वास सारंग को भोपाल फोन कर इसकी जानकारी दी।
इंदौर के जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में चिन्हित किया गया था। इसके पूर्व तक अस्पताल में दूसरी बीमारियों के मरीजों का इलाज किया जा रहा था, लेकिन जिस दिन से अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है, उस दिन से दूसरी बीमारियों का इलाज बंद हो गया है।
अब तक अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज शुरू नहीं हो सका है। विधायक ने कहा कि इस अस्पताल में सारी सुविधा और व्यवस्था है, डॉक्टर हैं, नर्स हैं, लेकिन यदि नहीं है, तो केवल ऑक्सीजन की सप्लाई।
इसके चलते अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू नहीं हो सका है। पिछले एक सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री तुलसीराम सिलावट और उषा ठाकुर अस्पताल का दौरा कर चुके हैं। दोनों ही मंत्रियों के द्वारा यह दावा किया गया कि अब अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर रहे हैं।
अब तक न तो ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो सकी है और न ही मरीजों का इलाज शुरू हो सका है। विधायक शुक्ला ने यहां पहुंचकर वहां अस्पताल के स्टाफ के साथ ही क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के साथ चर्चा की।