कोरोना कर्फ्यू: आज शाम 6 बजे से 26 अप्रैल की सुबह छह बजे तक कर्फ्यू, सिर्फ दूध, सब्जी, किराना व दवा दुकानें खुलेंगी

कोरोना कर्फ्यू: आज शाम 6 बजे से 26 अप्रैल की सुबह छह बजे तक कर्फ्यू, सिर्फ दूध, सब्जी, किराना व दवा दुकानें खुलेंगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Curfew, Only Milk, Vegetables, Grocery And Medicine Shops Will Open From 6 Pm To 26 Am Today

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लॉकडाउन में घूम रहे बाइक सवार को रोका तो वह हाथ जोड़ने लगा, पुलिस ने बाइक के टायरों की हवा निकाली।

  • शादी समारोह की खरीदारी के लिए आज सुबह से शाम तक सभी बाजार खुलेंगे
  • कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने जिला संकट प्रबंधन की बैठक में निर्णय

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सोमवार की शाम 6 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू रहेगा। हालांकि इस दौरान फल, सब्जी, दूध, किराना के साथ दवा की दुकानें खुली रहेंगी। शेष सभी प्रकार की दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह निर्णय रविवार की दोपहर जिला संकट प्रबंधन समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने लिया है। साथ ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

यहां बता दें कि अप्रैल महीने में कोरोना बेकाबू होता नजर आ रहा है। पिछले 18 दिन में कोरोना संक्रमण के 298 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं 208 एक्टिव मरीज चल रहे हैं। ऐसे में रविवार की दोपहर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने जिला संकट प्रबंधन समिति की वर्चुअल बैठक बुलाई, जिसमें प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया, नगरीय एवं आवास मंत्री ओपीएस भदौरिया, एसपी मनोज कुमार सिंह, सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए। बैठक में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कलेक्टर ने सुझाव मांगे, जिसमें ज्यादातर लोगों ने लॉकडाउन लगाने की बात कही। लेकिन इस दौरान आमजनता को भी परेशानी न हो इस बात का ख्याल रखने की बात सामने आई। बैठक में सामूहिक रुप से निर्णय हुआ कि सोमवार की सुबह 6 बजे लॉकडाउन खुलने के बाद शाम 6 बजे से अगले सोमवार की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाए।

शादी की अनुमति के लिए एसडीएम के बजाए थाना प्रभारी को करें अधिकृतः बैठक में डॉ शैलेंद्र परिहार ने कहा कि अप्रैल महीने शादियों के बहुत मुहूर्त है। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में खरीददारी के लिए निकलेंगे, जो कि संक्रमण को बढ़ाएंगे। इसलिए ऐसी व्यवस्था की जाए कि लोग ज्यादा परेशान भी न हो और संक्रमण भी न फैले। वहीं एडवोकेट जगदीश दीक्षित ने कहा कि शादियों की अनुमति के लिए अभी एसडीएम को अधिकृत किया गया है, जिससे लोगों को अनुमति मिलने में परेशानी हो रही है। यदि पहले की तरह एक निश्चित प्रोफार्मा पर शादियों की अनुमति के लिए संबंधित थाना प्रभारी को अधिकृत कर दिया जाए तो लोगों को सहूलियत होगी। कलेक्टर ने इस पर विचार करने की बात कही। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति परिवार के 10-20 लोगों के बीच शादी कर रहा है तो उसे अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

बार्डर चेकिंग पर कलेक्टर बोले- अभी यह संभव नहीं
भाजपा नेता अशोक भारद्वाज न कहा कि ग्वालियर से भिंड कई लोग अपडाउन करते हैं, जो कि संक्रमण फैला सकते हैं। ऐसे में जिले की सभी सीमाओं पर नाके लगाकर बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग की जाए, जिसका तापमान 100 फेरनहाइट से ज्यादा हो उसे प्रवेश नहीं दिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि बरही पर एक नाका लगाया गया है। लेकिन अभी सार्वजनिक परिवहन बंद नहीं हुआ है, इसलिए बार्डर पर स्क्रीनिंग संभव नहीं है।
धर्म स्थलों पर पांच लोगों से ज्यादा एकत्रित न हों

कांग्रेस नेता खिजर मोहम्मद कुर्रेशी ने सैंपलिंग बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभी जो सैंपल हो रहे हैं, उसके अलावा मुख्य शहर में 100 सैंपल अलग से लिए जाएं, ताकि संक्रमितों की पहचान हो सके। वहीं उन्होंने रमजान के महीने में मस्जिदों में शाम के समय होने वाले कुरान पाठ में भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए संख्या निश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि वे सभी धर्म स्थलों पर पांच लोगों से ज्यादा एकत्रित न होने की सलाह जारी करेंगे।
सहकारिता मंत्री बोले- हर हाल में भिंड को बचाना है
बैठक के अंत में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने कलेक्टर से कहा कि कोरोना कर्फ्यू प्रशासन का नहीं स्व अनुशासन का होना चाहिए। लोगों को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं मिलती रहें, इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से वे अपील कराएं कि कोरोना कर्फ्यू का स्वअनुशासन से पालन करें। किसी भी तरह से भिंड को बचाना है। जीवन है तो दुनिया है, जान है तो जहान है। इसलिए इस महामारी में सजग रहें।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान इन्हें रहेगी छूट

  • सब्जी/ फल /दूध/ किराना की दुकानें प्रातः 07 बजे से प्रातः 11 बजे तक केवल 04 घंटे के लिये ही खोली जा सकेगी।
  • केमिस्ट, चिकित्सीय सेवाएं, रेस्टोरेंट (केवल टेक होम डिलेवरी के लिये), पेट्रोल पंप, बैंक एवं एटीएम।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकाने।
  • परीक्षा केन्द्र आने एवं जाने वाले परीक्षार्थी तथा परीक्षा केन्द्र तथा परीक्षा आयोजन से जुड़े कर्मी तथा अधिकारीगणअस्पताल/नर्सिंग होम और टीकाकरण हेतु आवागमन कर रहे नागरिक/ कर्मी ।
  • जिले में समस्त एसडीएम से अनुमति प्राप्त वैवाहिक/ मृत्यु भोज आयोजन होंगे।
  • औद्योगिक मजदूरों, उद्योगों हेतु कच्चा/तैयार माल, उद्योगों के अधिकारियों/ कर्मचारियों का आवागमन।
  • फायर ब्रिगेड, टेली कम्युनिकेशन, विद्युत प्रदाय, रसोई गैस, होम डिलेवरी सेवायें, दूध एकत्रीकरण/ वितरण के लिये परिवहन को कोरोना कर्फ्यू के दौरान छूट रहेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link