सिवनी जिले के डूंडा सिवनी में आशादीप स्कूल के पास रहने वाले एक शख्स ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। घटना में मंगलवार को 42 साल के सतेंद्र यादव की मौत हो गई है।
.
मृतक के बेटे महेश यादव ने कहा कि मेरे पिता जी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। घटना शाम लगभग 4 बजे की है। पिता अपने कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उन्होंने लकड़ी की बल्ली से फंदा डालकर फांसी लगा ली।
जब लंबे समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजन ने दरवाजा खोला। उन्होंने सतेंद्र को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। परिवार ने तुरंत डूंडा सिवनी पुलिस को सूचित किया।
घटना के बार परिवार में शोक का माहौल है।
थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
