भोपाल के सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार को एक गुमटी कार के ऊपर गिर गई। नगर निगम का अमला गुमटी को जब्त कर ट्रक में ले जा रहा था। तभी वह कार पर गिर गई। इससे ड्राइवर बाल-बाल बच गया, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।
.
निगम का अमला गुमटी को ट्रक में रखकर एमपी नगर से पुल बोगदा की ओर ले जा रहा था। उसी तरफ कार भी जा रही थी। इसी दौरान ट्रक में रखी गुमटी कार पर जा गिरी। अचानक हुई इस घटना से कार चालक हादसे का शिकार होने से बच गया।
हादसे की 2 तस्वीरें…
कार पर गिरी गुमटी।

गुमटी गिरने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
ड्राइवर की साइड गिरी गुमटी यह गुमटी ड्राइवर की साइड ही गिरी। इससे ड्राइवर की तरफ कार के शीशे टूट गए। वहीं, कार को भी खासा नुकसान हुआ है। ड्राइवर का कहना था कि निगम अमले की लापरवाही से यह घटना हुई है। ऐसे में नगर निगम को हर्जाना देना चाहिए।

एमपी नगर में कंडम वाहनों पर कार्रवाई करते एसडीएम एलके खरे और पुलिस अधिकारी।
एमपी नगर एसडीएम की कार्रवाई इधर, एमपी नगर एसडीएम एलके खरे ने ट्रैफिक एसीपी मिलन जैन, राजस्व विभाग और नगर निगम के साथ मिलकर कंडम वाहनों को लेकर बड़ी कार्रवाई की। एमपी नगर जोन-1 और 2 में कुल 26 फोर व्हीलर, 69 टूव्हीलर और 30 गुमटी-ठेले हटाए गए।