जयवर्दने ने कहा कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए असंभव विकेट नहीं है, यह अच्छी और प्रतिस्पर्धी पिच है. (Twitter)
मुंबई इंडियंस के चीफ कोच (Mahela Jayawardena) ने कहा कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना असंभव नहीं है. उन्होंने साथ ही कहा कि यह विकेट धीमा जरूर है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल के 14वें सीजन में अभी तक खेले गए छह मैचों सिर्फ तीन बार टीमों ने 150 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया है.
रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला हालांकि अधिक स्कोर वाला रहा था जिसमें विराट कोहली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 204 रन बनाने के बाद 38 रन से जीत दर्ज की थी. जयवर्दने (Mahela Jayawardena) ने कहा कि यह विकेट धीमा जरूर है लेकिन असंभव नहीं है.
इसे भी पढ़ें, बाउंसर पर सुनील गावस्कर की बात सुन बेन स्टोक्स ने पीट लिया माथा
जयवर्दने ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘यह बल्लेबाजी के लिए असंभव विकेट नहीं है। यह अच्छी और प्रतिस्पर्धी पिच है. किसी भी टीम या बल्लेबाज के लिए परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना अहम होता है. इस मामले में हम अपनी योजना पर खरे उतरे है, यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है.’श्रीलंका के 43 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में चोटिल होने के कारण हार्दिक पंड्या ने अभी तक गेंदबाजी नहीं की है. उन्होंने कहा, ‘हम इस सत्र में उनकी गेंदबाजी देखने का इंतजार कर रहे है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय में शायद उन्हें मामूली चोट लगी थी, वह चोट से उबर रहे हैं. हम उन्हें लेकर अभी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। उम्मीद है अगले कुछ सप्ताह में वह गेंदबाजी करते हुए दिखेंगे.’