राजनीति का संक्रमण: दमोह उपचुनाव में आए पूर्व सीएम और दो विधायकों सहित 91 नेता हुए पॉजिटिव

राजनीति का संक्रमण: दमोह उपचुनाव में आए पूर्व सीएम और दो विधायकों सहित 91 नेता हुए पॉजिटिव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीपीई किट पहन कोविड आईसीयू में पहुंचे विधायक।

  • सिर्फ 19 ने ही दी जानकारी, इसलिए परिजन भी चपेट में आ रहे

दमोह उपचुनाव के प्रचार में गए बुंदेलखंड के कांग्रेस और भाजपा के कई नेता संक्रमित हाे गए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठाैर और जतारा से भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक भी शामिल हैं। अभी तक बुंदेलखंड के 91 नेताओं के संक्रमित हाेने की जानकारी है। सागर जिला उपाध्यक्ष श्याम तिवारी, एक पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, दो मंडल अध्यक्ष सहित कुल 11 पॉजिटिव हैं। दमोह के कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन और भाजपा के जिला महामंत्री रमन खत्री पॉजिटिव होने के बाद ठीक हो गए। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा और भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीडी बावरा अस्पताल में भर्ती हैं।

पीपीई किट पहन कोविड आईसीयू में पहुंचे विधायक

छतरपुर में ये नेता संक्रमित
छतरपुर नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीप्ति कुशवाहा, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्रिपाठी संक्रमित हैं। इनके अलावा निवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव और टीकमगढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष रितेश भदौरा भी पॉजिटिव हैं।
सिर्फ 19 नेताओं ने दी जानकारी
सिर्फ 19 नेताओं ने पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। कई नेता जानकारी छुपा रहे हैं और होम आइसोलेशन में है। इसलिए परिजन भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं।

सागर| बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद सागर विधायक शैलेंद्र जैन रविवार को पीपीई किट पहन कोविड आईसीयू में पहुंचे। उन्होंने मरीजों से हंसी-मजाक कर उनका मनोबल बढ़ाया, हाल जाना और बाहर निकलकर परिजनों को सूचित किया। सांसद विवेक तन्खा ने राउरकेला से 34 टन ऑक्सीजन के दो टैंकर जबलपुर भिजवाए। विधायक तरुण भनोत ने तन्खा को समस्या बताई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link