VIDEO: लाल कुर्ता-आंखों पर चश्मा, कुलदीप की हल्दी में चहल ने जमकर किया डांस

VIDEO: लाल कुर्ता-आंखों पर चश्मा, कुलदीप की हल्दी में चहल ने जमकर किया डांस


होमखेलक्रिकेट

VIDEO: लाल कुर्ता-आंखों पर चश्मा, कुलदीप की हल्दी में चहल ने जमकर किया डांस

Last Updated:

yuzvendra chahal dancing on Kuldeep Yadav haldi cermony: स्पिनर कुलदीप यादव अपनी जिंदगी की सबसे खास और यादगार पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन के सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं. कुलदीप की शादी के जश्न में चार चांद लगाने के लिए उनके सबसे करीबी दोस्त और गेंदबाजी में उनके जोड़ीदार युजवेंद्र चहल शुक्रवार को देहरादून पहुंच चुके हैं.कुलदीप की हल्दी सेरेमनी में चहल ने खूब डांस किया.

Zoom

कुलदीप यादव की हल्दी सेरेमनी में जमकर नाचे चहल.

नई दिल्ली. अपनी फिरकी से दुनिया के दिग्गज बैटर को नचाने वाले कुलदीप यादव अब अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत पारी शुरू करने जा रहे हैं.टी20 में विश्व विजेता बनने के ठीक बाद यह ‘चाइनामैन’ गेंदबाज 14 मार्च को मसूरी की हसीन वादियों में वंशिका के साथ सात फेरे लेगा. इस शाही शादी का जश्न तब और दोगुना हो गया जब कुलदीप के ‘ब्रदर इन आर्म्स’ युजवेंद्र चहल देहरादून पहुंचे और हल्दी की रस्म में ‘कुल्चा’ की जोड़ी ने जमकर धमाल मचाया. मैदान पर विकेटों का जश्न मनाने वाली यह जोड़ी अब अपनी दोस्ती और डांस से फैंस का दिल जीत रही है.

देहरादून पहुंचने पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने मीडिया से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं अपने भाई की शादी के लिए बहुत उत्साहित हूं. मैं वहां खूब डांस करूंगा और मस्ती करूंगा.’ चहल ने अपना यह वादा निभाया भी. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की हल्दी सेरेमनी की जो तस्वीरें और खबरें सामने आ रही हैं, उनमें दोनों दिग्गजों को एक साथ जबरदस्त डांस करते देखा गया. फैंस के लिए यह नजारा किसी ट्रीट से कम नहीं था, क्योंकि मैदान पर विकेट का जश्न मनाने वाली यह जोड़ी अब निजी जीवन के इस बड़े जश्न को जी भर कर जी रही है.

कुलदीप यादव की हल्दी सेरेमनी में जमकर नाचे चहल.



Source link