IPL 2021: पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा (PIC: PTI)
IPL 2021: आईपीएल 2021 ( IPL 2021) में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं. लेकिन उनकी पारी टीम की जीत में कम काम आ रही है.
दिल्ली की टीम ने इसके जवाब में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (92) के तूफानी अर्धशतक से 18.2 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. मार्कस स्टोइनिस (13 गेंद में नाबाद 27, तीन चौके, एक छक्का) और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (32) ने भी उम्दा पारियां खेली. धवन ने 49 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के मारे. राहुल ने मैच के बाद कहा, ”बल्लेबाजी करते हुए लग रहा था कि 196 अच्छा लक्ष्य है. अंत में अगर आप इसे देखो तो लग रहा है कि हमने 10 से 15 रन कम बनाए. मयंक और मैं पहले हाफ में सोच रहे थे कि अगर हम 180-190 रन बना लेंगे तो यह अच्छा स्कोर रहेगा. लेकिन बेशक वानखेड़े स्टेडियम में ओस होती है और धवन को श्रेय जाता है.”
IPL 2021: आईपीएल में केएल राहुल टीम को हरा रहे हैं मैच पर मैच!, 3 साल के आंकड़े हैं इसका सबूत
उन्होंने कहा, ”ओस से चीजें मुश्किल हुईं, वानखेड़े में बाद में गेंदबाजी करना हमेशा चुनौती होती है. हम हमेशा इस तरह के हालात के लिए तैयार रहने का प्रयास करते हैं, लेकिन हालात के अनुसार चीजें मुश्किल हो जाती हैं.” क्या हर दो ओवर में गेंद बदल देना चाहिए? इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, ”मुझे लगता है कि ऐसा करना सही होगा. मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं, क्योंकि मैं हारने वाले पक्ष में हूं. मैंने अंपायर से कई बार गेंद बदलने के लिए कहा लेकिन ऐसा करना नियमों में नहीं है.”IPL 2021, RCB vs KKR: युजवेंद्र चहल ने लिया सीजन का पहला विकेट, पत्नी धनश्री की आंखों से छलके आंसू
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि वे शुरू में ही दबाव में आ गए थे, लेकिन उनके गेंदबाजों ने पंजाब को इतने स्कोर पर रोककर अच्छा काम किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कप्तानी का लुत्फ उठाना शुरू कर दिया है लेकिन शुरू में हम दबाव में थे क्योंकि विकेट से मदद नहीं मिली रही थी और उन्होंने अच्छी शुरुआत की. उन्हें 190 रन (195 रन) पर रोककर हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया. आप शिखर से काफी चीजों पर बात कर सकते हो, लेकिन टीम को उसने जो दिया है वह काबिलेतारीफ है.’’