कोरोना संक्रमण: 29 नए संक्रमित मिले, इनमें पावर ग्रिड के असिस्टेंट मैनेजर व कोर्ट का बाबू भी शामिल

कोरोना संक्रमण: 29 नए संक्रमित मिले, इनमें पावर ग्रिड के असिस्टेंट मैनेजर व कोर्ट का बाबू भी शामिल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • 29 New Infected Were Found, Including The Assistant Manager Of Power Grid And Court’s Babu.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल में कोरोना मरीज का चेकअप करते डॉक्टर अरविंद शर्मा।

  • शुक है! 33 पुराने मरीज स्वस्थ, अब एक्टिव केस 219

कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को पावर ग्रिड के असिस्टेंट मैनेजर और भिंड कोर्ट के बाबू सहित 29 नए मरीज मिले हैं। हालांकि पुराने 33 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार से जिले में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1893 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 219 पर पहुंच गई है। सोमवार को ग्वालियर जीआरएमसी से 196 सैंपल में 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 8 लोग भिंड में आरएटी जांच में पॉजिटिव आए हैं। खास बात तो यह है कि ज्यादातर मरीज को सर्दी, खांसी, बुखार के साथ गले में हल्की खराश जैसी शिकायत थी।

नए मरीजों में पावर ग्रिड के असिस्टेंट मैनेजर और भिंड न्यायालय के बाबू भी शामिल हैं। सात नए संक्रमित ऐसे हैं जो कि पुराने कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। शांति बिहार कॉलोनी में मिले कोरोना संक्रमित शिवपुरी, शास्त्री नगर कॉलोनी, भदाकुर में मिले मरीज ग्वालियर से यात्रा कर लौटे थे।

दबोह के वार्ड क्रमांक 9 में तीन और 11 में भी एक मरीज मिला है। मेहगांव के वार्ड क्रमांक 11 में दो मरीज मिले हैं। शहर के दशरथ नगर में मां बेटे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा पुस्तक बाजार, बरुआ नगर, चतुर्वेदी नगर, गोहद के शेरपुर आदि में भी कोरोना के नए मरीज मिले हैं। वहीं जिले में कोरोना के होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा वर्चुअल रूप से चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं…



Source link